Wednesday , February 11 2026
ताज़ा खबर
होम / राज्य / मध्य प्रदेश / भोपाल / भगवान झूलेलाल बनकर पीले चावल भेंट कर लोगों को वैक्सीन लगवाने के लिए किया प्रेरित

भोपाल / भगवान झूलेलाल बनकर पीले चावल भेंट कर लोगों को वैक्सीन लगवाने के लिए किया प्रेरित

– भगवान झूलेलाल बनकर घर-घर जाकर पीले चावल देकर वेक्सीन लगवाने की अपील

आम सभा, भोपाल। मंगलवार का दिन भोपाल के ईदगाह हिल्स के निवासियों के लिये काफ़ी ख़ास रहा, मौक़ा था सिंधी समाज के ईष्ट देव भगवान झूलेलाल के चालीहा महोत्सव के समापन के दिन का, भगवान झूलेलाल स्वयं ही लोगों के घर जाकर उन्हें पीले चावल उपहार स्वरूप भेंट कर उन्हें कोरोना महामारी जैसी वैश्विक बीमारी से बचने के लिए वैक्सीन लगवाने के लिए प्रेरित किया।

इस अवसर पर सिंधु सेना के अध्यक्ष राकेश कुकरेजा ने कहा कि वैज्ञानिकों द्वारा तीसरी लहर का बताया गया है, इसको देखते हुए सिंधी कम्युनिटी हॉल ईदगाह हिल्स पर वैक्सीन शिविर का आयोजन किया गया,जिसमे पहला एंव दूसरा डोज वेक्सीन का लगेगा । इस अवसर पर अनिल ठारवानी ने बताया भगवान झूलेलाल समापन के अवसर पर समस्त सिंधी समाज ने कोरोना मुक्ति की प्राथना कर भगवान झूलेलाल जी वेशभूषा में घर घर जाकर पीले चावल देकर कोरोना वेक्सीन लगवाने का आव्हान किया, इस अवसर पर पपन रामचंदानी, माया वाधवानी, रवि आंनद ,योगेश मालानी सहित लोगो ने आमजन से वेक्सीन लगवाने की अपील की है ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enable Google Transliteration.(To type in English, press Ctrl+g)