मुंबई-पुणे हाईवे पर सोमवार सुबह एक बस हादसे का शिकार हो गई. इस हादसे में 5 लोगों की मौत हो गई, जबकि 30 से अधिक यात्री घायल हैं. भोर घाट के पास ड्राइवर की लापरवाही से हुए इस हादसे में घायल लोगों को इलाज के स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है.
बताया जा रहा है कि ड्राइवर ने अपना संतुलन खो दिया था, जिसके कारण बस खाई में गिर गई. हादसे के बाद बस बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई है.
हादसे की सूचना पाकर तत्काल बाद एंबुलेंस और पुलिस की टीम मौके पर पहुंची. घायलों को आनन-फानन में नजीदीकी अस्पतला में भर्ती कराया गया. हादसे में मारे गए लोगों के शव को पुलिस ने अपने कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है.
Dainik Aam Sabha