Wednesday , February 11 2026
ताज़ा खबर
होम / राज्य / मध्य प्रदेश / भिण्ड / बस और ट्रक की टक्कर, 13 व्यक्ति घायल

भिण्ड / बस और ट्रक की टक्कर, 13 व्यक्ति घायल

आम सभा, मुरैना। राज्य स्तरीय पुलिस कंट्रोल रूम डायल-100 भोपाल में सात जनवरी को सूचना प्राप्‍त हुई कि जिला भिण्ड के थाना गोहद चौराहा क्षेत्र अंतर्गत बूटी कुईया के पास मेन रोड पर एक बस और ट्रक की आपसी टक्कर हो गयी है, जिसमें कुछ लोग घायल हो गए हैं। जिले की डायल-100 एफआरव्‍ही वाहन को घटना का विवरण देकर मदद के लिए रवाना किया गया। डायल-100 एफ.आर.व्ही. स्‍टाफ प्रधान आरक्षक राजाराम, आरक्षक दुष्यंत सिंह और पायलेट संतोष बंसल ने घटना स्थल पर पहुँच कर पाया कि एक यात्री बस और ट्रक की आपसी टक्कर हो गई है, जिसमें 13 व्यक्ति घायल हो गए। डायल-100 एफआरव्‍ही स्‍टाफ ने सभी घायलों को डायल-100 वाहन और चिकित्सा वाहन की मदद से शासकीय अस्‍पताल गोहद में भर्ती कराया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enable Google Transliteration.(To type in English, press Ctrl+g)