* राष्ट्रगान गाकर व वृक्षारोपण कर मनाया 64वां स्थापना दिवस
(सोहेल अहमद)
आम सभा, बुरहानपुर।
बुरहानपुर जिला युवा कांग्रेस अध्यक्ष उबैद उल्लाह और पूर्व युवा कांग्रेस विधानसभा अध्यक्ष नज़ीर अंसारी के नेतृत्व में शुक्रवार को शाम 4 बजे जिला युवा कांग्रेस ने हमीदपूरा स्थित हुसैन मैरिज हॉल में युवा कांग्रेस का 64 स्थापना दिवस राष्ट्रीय ध्वजारोहण कर राष्ट्रगान गाकर एवं वृक्षारोपण कर मनाया गया।
युवा कांग्रेस जिला अध्यक्ष उबैद उल्ला ने बताया की युवा कांग्रेस का 64 स्थापना दिवस राष्ट्रीय ध्वजारोहण कर राष्ट्रगान गाकर एवं वृक्षारोपण कर मनाया गया है और वरिष्ट कांग्रेस नेताओं का शॉल और पुष्प गुच्छ देकर सम्मान किया गया कांग्रेस पार्टी को मजबूत करने के लिए शपथ ली गई।
स्वर्गीय इंदिरा गांधी जी ने युवा कांग्रेस की बुनियाद रखी थी आज विश्व का सबसे बड़ा संगठन युवा कांग्रेस का संगठन माना जाता है युवा कांग्रेस के संगठन से आज देश में प्रदेश में सांसद विधायक मंत्री बने यह प्लेटफॉर्म है अपने विचार व्यक्त करने का जनता की सेवा करने का युवा कांग्रेस से फिर कांग्रेस में जाते हैं और अनुभव मिलता है जनता की सेवा करता है जनता को समझता है जिस तरह से हमारे कांग्रेस के नेता राहुल गांधी जी ने कन्याकुमारी से लेकर कश्मीर तक पैदल भारत जोड़ो यात्रा निकाली उसके बाद मणिपुर से लेकर महाराष्ट्र तक के भारत जोड़ो न्याय यात्रा निकाली यात्रा सफल हुई जनता ने बताया कि हम आज भी आपके साथ खड़े हैं।
भाजपा सरकार जीतने के लिए जनता से वादे करती है आज जीतने के बाद जनता का किसी भी तरह से काम नहीं करती युवा आज बेरोजगार है युवा बेरोजगार होने के कारण आत्महत्या कर रहे हैं प्रदेश सहित शहरो की हालत बत से बत्तर है किसान परेशान हाल है कांग्रेस युवा अध्यक्ष उबैद उल्लाह ने कहा कि मैं भाजपा से कहना चाहता हूं कि आप अपने वादे पूरे करें लोगों रोजगार दे आपने जो जनता से किए हुए वादे हैं पूरे करें।
30 अगस्त को भोपाल में एक बड़ा धरना आंदोलन करेंगे यह आंदोलन युवाओं का रहेगा जो युवा परेशान है महिलाएं परेशान है जो व्यापारी कषकार परेशान है हम यह सब को लेकर एक बड़ा आंदोलन कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष के नेतृत्व में करेगे इस दौरान कार्यक्रम में मध्य प्रदेश कांग्रेस उपाध्यक्ष हमीद काज़ी मध्य प्रदेश कांग्रेस के पूर्व महासचिव अजय सिंह रघुवंशी कांग्रेस बुनकर प्रकोष्ठ प्रदेश अध्यक्ष ईकराम अंसारी उर्फ गब्बू सेठ नगर निगम नेता प्रतिपक्ष प्रतिनिधि अकील औलिया पूर्व ग्रामीण अध्यक्ष किशोर महाजन वरिष्ट पार्षद इस्माईल अंसारी पूर्व नगर निगम अध्यक्ष गौरी दिनेश शर्मा पूर्व युवा कांग्रेस जिला अध्यक्ष दिनेश शर्मा महिला कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष मीनाक्षी महाजन पार्षद हमीद डायमंड पार्षद आसिफ खान ब्लॉक अध्यक्ष सुधाकर महाजन ब्लॉक अध्यक्ष शुभम युवा कांग्रेस जिला उपाध्यक्ष संदीप जादव कांग्रेस जिला प्रवक्ता शेख रुस्तम कांग्रेस जिला प्रवक्ता निखिल खंडेलवाल सचिन व्यास सुधीर पाटील रफीक खोकर रियाज अंसारी शेख शफीक शेख शाहिद नानू महाजन नितिन गवली सुखलाल सिरसात शेख फरीद जलीस अंसारी आशीष भगत कांग्रेस प्रदेश महासचिव आईटी सेल नौशाद अहमद कांग्रेस प्रदेश महासचिव आईटी सेल सैयद फारूक नफीस खान इमरोज खान अकरम बागवान उज़ैर अंसारी असलम कुरैशी नययर इस्लाम तस्लीम खान इरफान शेख शकील बागवान नईम खान शौकत खान आबिद खान मोहम्मद शकील उर्फ भोलू सत्तार खान अनिल पासी अनीस अंसारी युसूफ खान वाहिद अली नानू महाजन सहित युवा कांग्रेस साथी उपस्थित रहे कार्यक्रम संचालन युवा नेता संदीप जाधव एवं निखिल खंडेलवाल ने किया।