Sunday , February 15 2026
ताज़ा खबर
होम / देश / गुजरात के कच्छ में बीएसएफ ने मछली पकड़ने वाली दो पाकिस्तानी नौकाएं जब्त कीं

गुजरात के कच्छ में बीएसएफ ने मछली पकड़ने वाली दो पाकिस्तानी नौकाएं जब्त कीं

अहमदाबाद : सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) ने बृहस्पतिवार की सुबह गुजरात के कच्छ जिले में भारत-पाक सीमा के निकट क्रीक क्षेत्र में मछली पकड़ने वाली दो पाकिस्तानी नौकाएं जब्त कीं। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। बीएसएफ ने एक विज्ञप्ति में कहा कि हरामी नाला क्रीक क्षेत्र में अवैध रूप से भारतीय जलक्षेत्र में प्रवेश करने वाले पाकिस्तानी मछुआरे बीएसएफ के गश्ती दल को देखकर अपनी नौकाओं को छोड़कर समुद्री सीमा के किनारे भागने लगे। इसमें कहा गया है कि नावों में मछली पकड़ने के उपकरण और जाल पाए गए, लेकिन कोई संदिग्ध सामान नहीं मिला है। बता दें कि जहां एक ओर सुरक्षा कारणों से भारतीय मछुआरों को खाड़ी में प्रवेश करने से रोक दिया जाता है, वहीं पाकिस्तानी मछुआरे अक्सर यहां अवैध रूप से प्रवेश करते हैं। पिछले महीने, बीएसएफ ने खाड़ी क्षेत्र से दस नौकाओं के साथ चार पाकिस्तानी मछुआरों को पकड़ा था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enable Google Transliteration.(To type in English, press Ctrl+g)