
भोपाल। बजरिया पुलिस ने एक महिला की रिपोर्ट पर उसके जीजा के खिलाफ दुष्कर्म करने और जान से मारने की धमकी देने का मामला दर्ज किया है। बजरिया थाना क्षेत्र में रहने वाली महिला गृहणी है। पीड़िता ने पुलिस को बताया कि पिछले साल जून महीने में वह घर पर अकेली थी, तभी पड़ोस में रहने वाले जीजा ने अकेला पाकर उसके साथ दुष्कर्म किया था। समाज में बदनामी के डर के कारण महिला ने घटना की जानकारी किसी को नहीं दी। पिछले कुछ दिनों से जीजा दोबारा उस पर शारीरिक संबंध बनाने का दबाव बना रहा था। परेशान होकर महिला ने इसकी जानकारी परिजन को दी और थाने पहुंचकर जीजा के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करवा दी।
Dainik Aam Sabha