Wednesday , February 11 2026
ताज़ा खबर
होम / राज्य / मध्य प्रदेश / हमें अंग्रेजों ने गलत इतिहास पढ़ाया : शिक्षा मंत्री इंदर सिंह परमार

हमें अंग्रेजों ने गलत इतिहास पढ़ाया : शिक्षा मंत्री इंदर सिंह परमार


* बैरसिया में शिक्षा मंत्री ने किया सी एम राइज स्कूल का भूमि पूजन

( राजेन्द्र शर्मा )
आम सभा,बैरसिया।

हमें अंग्रेजों ने गलत इतिहास पढ़ाया। गलत इतिहास में दर्ज शिक्षा नीति को कांग्रेस बदलने में नाकाम रही और हम गलत इतिहास में शिक्षा पढ़ते रहे अब हम शिक्षा नीति में बदलाव करने जा रहे और आने वाले समय में नई शिक्षा नीति के आधार पर हमारे देश में बच्चे शिक्षा ग्रहण कर नए भारत को गढ़ने का काम करेंगे यह बात मध्य प्रदेश के स्कूल शिक्षा मंत्री इंदर सिंह परमार ने बैरसिया में सीएम राइज स्कूल के नए भवन की भूमि पूजन कार्यक्रम में कहीं और सीएम राइज स्कूल के बनने वाले नए भवन की भूमि पूजन की दरअसल ठाकुर लाल सिंह स्कूल अब सीएम राइस स्कूल में परिवर्तन हुआ है। जिसके लिए 36 करोड़ 34 लाख की राशि से सर्व सुविधा युक्त नए भवन का निर्माण होगा इसी भवन के भूमि पूजन मैं परमार बैरसिया आए थे इस दौरान उन्होंने कहा कि बैरसिया के इस महत्वपूर्ण विद्यालय जिसकी अपने आप में एक प्रसिद्धि रही है लेकिन समय के साथ उसमें कुछ उतार-चढ़ाव भी आए लेकिन फिर से इस विद्यालय को वही गौरव प्रदान करने का काम मध्यप्रदेश सरकार ने किया है और मैं इस मौके पर यहां के विधायक विष्णु खत्री को बधाई भी देता हूं कि आपने इस विद्यालय को सीएम राइज विद्यालय में जोड़ने का कार्य किया उन्होंने कहा कि इस विद्यालय का भवन प्राइवेट विद्यालय के भवन से भी अधिक सर्व सुविधा युक्त और सुंदर होगा साथ ही अभी शासकीय स्कूलों में पहली कक्षा से पढ़ाई शुरू होती थी लेकिन अब नई शिक्षा नीति के तहत बाल वाटिका से करेंगे जो अभी तक केजी वन से जानी जाती हैं। लेकिन इन शब्दों का भारत की संस्कृति में कोई स्थान नहीं है।अब हम पहली साल अरुण दूसरी उदय और तीसरी साल प्रभात के नाम से करने जा रहे हैं जो नियम आने वाले समय में सभी विद्यालयों पर लागू रहेगा चाहे वह शासकीय हो या अशासकीय हो। वही अपने उद्बोधन में विधायक विष्णु खत्री ने कहा कि हमारा भारत अगर दुनिया के अंदर पहचाना जाता है तो अपने ज्ञान के कारण पहचाना जाता है आज भी हम बात करते हैं कि हम एक समृद्धशाली भारत बनाएंगे और भारत को हम विश्व गुरु बनाएंगे इसी दिशा में नई शिक्षा नीति से भारत के युवा रोजगार मांगने वाले नहीं बल्कि रोजगार देने वाले बनेंगे और इस दिशा में हमारी सरकार लगातार आगे बढ़ रही। इस अवसर पर पूर्व विधायक भक्त पाल सिंह राठौर जिला पंचायत अध्यक्ष रामकुवर नवरंग गुर्जर जनपद अध्यक्ष लता कुबेर सिंह जिला शिक्षा अधिकारी नितिन सक्सेना अनुविभागीय अधिकारी आदित्य जैन, जनपद सीईओ दिलीप जैन सहित भाजपा के वरिष्ठ नेता कार्यकर्ताओं के अलावा शिक्षक शिक्षिकाएं व बच्चे मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enable Google Transliteration.(To type in English, press Ctrl+g)