Thursday , March 19 2026
ताज़ा खबर
होम / राज्य / रिश्ता खत्म करने व शादी से इनकार करने पर लड़के ने नाबालिग लड़की पर किया हमला

रिश्ता खत्म करने व शादी से इनकार करने पर लड़के ने नाबालिग लड़की पर किया हमला

नई दिल्ली : दिल्ली में एक लड़के ने कथित तौर पर दोस्ती तोड़ने और शादी से इनकार करने पर एक नाबालिग लड़की पर हमला कर दिया। पुलिस ने बताया कि घटना रविवार दोपहर करीब एक बजे दक्षिण-पूर्वी दिल्ली के बदरपुर इलाके के मोलड़बंद एक्सटेंशन में हुई जब लड़की अपने दोस्त के घर पर थी। पुलिस ने बताया कि दोनों के बीच कथित तौर पर पिछले चार साल से प्रेम संबंध थे। हाल ही में लड़की ने संबंध खत्म कर उससे शादी करने से इनकार कर दिया था। उन्होंने बताया कि लड़की के गले और सिर पर चोट आई है। एम्स के ट्रॉमा सेंटर में उसका इलाज चल रहा है।

पुलिस ने बताया कि पूछताछ में पता चला कि लड़की के परिचित एक व्यक्ति ने उसे मारने के इरादे से चाकू से हमला किया क्योंकि उसने रिश्ता तोड़ दिया था और उससे शादी करने से इनकार कर दिया था। पुलिस ने कहा, ‘‘हमने भारतीय दंड संहिता की धारा 307 (हत्या का प्रयास), 506 (आपराधिक धमकी) और 452 (अनुमति के बिना घर में घुसना, चोट पहुंचाना, हमला करना या गलत तरीके से रोकना) के तहत मामला दर्ज किया है।” उसीसीटीवी कैमरे की फुटेज और तकनीकी निगरानी का इस्तेमाल कर आरोपी को गिरफ्तार किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enable Google Transliteration.(To type in English, press Ctrl+g)