Monday , February 9 2026
ताज़ा खबर
होम / व्यापार / ब्लू डार्ट के ‘दिवाली एक्सप्रेस’ ऑफ़र के तहत देश-विदेश में भेजे जाने वाले उपहारों पर ग्राहकों के लिए 40% की छूट की घोषणा

ब्लू डार्ट के ‘दिवाली एक्सप्रेस’ ऑफ़र के तहत देश-विदेश में भेजे जाने वाले उपहारों पर ग्राहकों के लिए 40% की छूट की घोषणा

– यह ऑफ़र 11 अक्टूबर से 06 नवंबर, 2021 तक वैध है

मुंबई : भारत में एक्सप्रेस लॉजिस्टिक्स सेवाएँ प्रदान करने वाली अग्रणी कंपनी, तथा ड्यूश पोस्ट डी.एच.एल. ग्रुप की अनुषंगी, ब्लू डार्ट ने त्योहारों के जश्न को और बढ़ाने के लिए अपने ‘दिवाली एक्सप्रेस’ ऑफ़र के शुभारंभ की घोषणा की है। यह ऑफ़र 11 अक्टूबर से 06 नवंबर, 2021 तक वैध रहेगा। इस दौरान देश-विदेश में भेजे जाने वाले दिवाली के उपहारों की शिपमेंट पर 40% की छूट का लाभ उठाया जा सकता है; साथ ही यहाँ ग्राहकों के लिए लॉजिस्टिक से जुड़ी सभी सेवाएँ एक ही छत के नीचे उपलब्ध हैं। घरेलू प्रस्तावों के तहत यह ऑफ़र 2किग्रा से लेकर 10किग्रा के बीच के वजन वाले डोमेस्टिक डीपी शिपमेंट्स पर लागू होगा, वहीं अंतर्राष्ट्रीय प्रस्तावों के तहत यह ऑफ़र क्रमशः 2किग्रा से 10किग्रा तथा 15किग्रा से 20किग्रा के बीच के वजन वाले इंटरनेशनल नॉन-डॉक और टीडीआई 12 नॉन-डॉक शिपमेंट्स पर लागू होगा।

ब्लू डार्ट अपने उत्पादों एवं सेवाओं को लगातार बेहतर बनाने के लिए प्रयासरत है, ताकि ग्राहकों को सर्वोत्तम सेवा का अनुभव प्रदान किया जा सके। इस ऑफ़र के साथ, ग्राहक रियायती दर पर इस सेवा का लाभ उठा सकते हैं, तथा पूरे भारत के साथ दुनिया भर के 220 देशों में 35,000 से अधिक स्थानों पर अपने प्रियजनों को तरह-तरह के उपहार, मिठाइयाँ, कपड़े और इसी प्रकार के अन्य सामान भेज सकते हैं।

केतन कुलकर्णी, चीफ कॉमर्शियल ऑफिसर, ब्लू डार्ट, कहते हैं, “ब्लू डार्ट ने अपने कारोबार में हमेशा ग्राहकों को सबसे ज्यादा अहमियत दी है, और हम अपने ग्राहकों तथा उनके प्रियजनों को एक-दूसरे के करीब लाने के लिए अपनी ओर से हर संभव प्रयास जारी रखते हैं, भले ही वे मीलों दूर हों। इसी बात को ध्यान में रखते हुए ‘दिवाली एक्सप्रेस’ ऑफ़र की शुरुआत की गई है। हम चाहते हैं कि हमारे ग्राहक अपने प्रियजनों के साथ त्योहारों की खुशियों का भरपूर आनंद लें। हम अपने ग्राहकों को बेमिसाल पैसा-वसूल प्रस्ताव उपलब्ध कराने के लिए तत्पर हैं, साथ ही हम यह भी सुनिश्चित करते हैं कि हमारे ग्राहकों का शिपमेंट एकदम सही सलामत, और सही समय पर उनके प्रियजनों तक पहुंच जाए।”

ब्लू डार्ट महामारी के दौरान ग्राहकों को बेहतर सेवाओं की गारंटी देने के लिए अथक प्रयास कर रहा है। आपूर्ति-श्रृंखला की निरंतरता को सुनिश्चित करने और पिछले साल के दौरान ग्राहकों को ध्यान में रखते हुए छूट के विभिन्न प्रस्तावों की शुरुआत से लेकर, ऑटोमेशन एवं तकनीक पर आधारित समाधानों को आगे बढ़ाने तक के हर काम में ब्लू डार्ट ने देश में व्यापार को सुगम बनाने वाली कंपनी के रूप में अपनी जिम्मेदारियों को निभाने में कोई कसर नहीं छोड़ी है। ब्लू डार्ट के माध्यम से अपने सामानों की शिपिंग की पूरी प्रक्रिया में, ग्राहक संक्रमण के डर के बिना एकदम सहज तरीके से एक्सप्रेस लॉजिस्टिक्स सेवाओं का अनुभव प्राप्त कर सकते हैं।

ग्राहक हमारी कंपनी के साथ पूरी तरह से संपर्क-रहित सेवाओं का अनुभव प्राप्त कर सकते हैं, क्योंकि ग्राहकों को 16 डिजिटल वॉलेट, नेट बैंकिंग, क्रेडिट और डेबिट कार्ड, भारत क्यूआर कोड और यूपीआई (भीम/ बी.एच.आई.एम.) सहित विभिन्न माध्यमों से भुगतान स्वीकार करने का विकल्प दिया जाता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enable Google Transliteration.(To type in English, press Ctrl+g)