
आम सभा,भोपाल।
अमन हॉस्पिटल एवं ड्रामा सेंटर मुबारकपुर भोपाल मैं विश्व रक्तदान दिवस के अवसर पर रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया जिसमें कई यूनिट ब्लड डोनेट करने का लक्ष्य रखा गया है रक्तदान शिविर में डॉ सुजीत चैहान 12वीं बार अपना रक्तदान कर रहे हैं डॉ चैहान ने रक्तदान देते समय बताया कि हम सभी को 6 महीने के अंतराल में एक बार रक्त अवश्य दान करना चाहिए। अमन हॉस्पिटल के संचालक डॉ रविंद्र वर्मा ने रक्तदान शिविर के बारे में बताया कि हम सभी को रक्तदान अवश्य रूप से करना चाहिए रक्तदान एक महादान भी है इससे हम दूसरों की जिंदगी बचा सकते हैं। अमन हॉस्पिटल द्वारा रक्तदान शिविर में लोगों का उत्साह देखते ही बन रहा है रक्तदान करने के लिए लोगों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा भी लिया आज रक्तदान शिविर में डाॅ. रविन्द्र वर्मा, जितेन्द्र चैरसिया, संजीव चैकसे, अरुण सक्सेना एवं डाॅ. सुजीत चैहान मुख्य रूप से उपस्थित हुए और कहा कि हम सभी को रक्तदान अवश्य करना चाहिए।
Dainik Aam Sabha