
आम सभा, चंदेरी : नगर के कृषक अजय बंसल के पुत्र भरतेेेश बंसल ने देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से जनसमस्याओं को लेकर मुलाकात की बंसल की शिक्षा- दीक्षा प्रारंभिक तौर पर चंदेरी में ही हुई है और वर्तमान में मीडिया प्रभारी भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा भोपाल के पद पर कार्यरत हैं भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष अभिलाष पांडे के -3 वर्षीय कार्यकाल में क्या-क्या कार्य हुए हैं तथा क्या-क्या उपलब्धियां प्राप्त हुई है इस विषय पर लिखित पुस्तक” युवा “के विमोचन के सिलसिले में देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से सौजन्य भेंट की ,इस दौरान भरतेेश बंसल द्वारा चंदेरी नगर की मूलभूत समस्याएं जैसे रेलवे ,लघु उद्योग ,बीड़ी श्रमिक , बुनकरों के उत्थान एवं समुचित विकास आदि के बारे में प्रधानमंत्री को अवगत कराया गया। प्रधानमंत्री द्वारा उक्त समस्याओं से अवगत होकर इनके निराकरण के लिए आश्वस्त किया.
बंसल द्वारा प्रधानमंत्री को चंदेरी के पुरातत्व एवं दर्शनीय स्थलों का अवलोकन करने हेतु नगर आगमन का न्योता भी दिया जिसे प्रधानमंत्री जी द्वारा सहज स्वीकार किया और नगर में पधारने का आश्वासन दिया बंसल ने देश के प्रधानमंत्री से मुलाकात कर नगर को गौरवान्वित किया है नगर के सभी नागरिकों ने भरतेश बंंसल के उज्जवल भविष्य की कामना की है इस मुलाकात पर बंसल के इष्ट मित्रों, परिवारजनों ,नगर की प्रबुद्ध जनों द्वारा बधाइयां प्रेषित की हैं बधाई देने वालों में प्रमुख रूप से अमोलकचंद कठरया , जैयेंद्र जैन निप्पू कठरया, अर्पित जैन एडवोकेट ,रानू अलया, हरीश पुरोहित, महेंद्र बंसल ,जय कुमार बंसल ,साजिद खान आदि लोगों ने बंसल को बधाई एवं शुभकामनाएं दी है।
Dainik Aam Sabha