Saturday , July 27 2024
ताज़ा खबर
होम / देश / ‘ईज ऑफ डूइंग’ के बहाने भाजपा ने पूर्व पीएम मनमोहन सिंह पर साधा निशाना

‘ईज ऑफ डूइंग’ के बहाने भाजपा ने पूर्व पीएम मनमोहन सिंह पर साधा निशाना

नई दिल्ली।

‘ईज ऑफ डूइंग’ के बहाने भाजपा ने मनमोहन सिंह को निशाने पर लिया है। भाजपा प्रवक्ता संबित पात्रा ने कांग्रेस का घेराव करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत दुनिया की सबसे तेजी से बढ़ने वाली अर्थव्यवस्था बना है। जब वर्ल्ड बैंक और मूडीज भारत की रैंकिंग को बढ़ाती है तो कांग्रेस को तकलीफ होने लगती है। विश्व बैंक की ‘ईज ऑफ डूइंग बिजनेस’ रैंकिंग का जिक्र करते हुए पात्रा ने कहा कि आज भारत ईज ऑफ डूइंग बिजनेस में आगे है जबकि कांग्रेस से समय में ईज ऑफ डूइंग करप्शन (भ्रष्टाचार) में आगे था।

उन्होंने राहुल के कंफ्यूजन वाले बयान पर तंज करते हुए कहा कि राहुल गांधी ने खुद ही कहा कि वह कन्फ्यूज हैं। देश को कन्फ्यूजन वाला नहीं बल्कि स्पष्ट नेतृत्व चाहिए। उन्होंने आगे कहा, ‘अर्थशास्त्री प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के समय भारत की ईज ऑफ डूइंग बिजनेस में स्थिति 132 से 142 पर चली गई थी, जबकि मोदी जी के नेतृत्व में भारत ने इसमें लंबी छलांग लगाई है।’ इसको लेकर पात्रा ने सवाल पूछा कि क्यों कांग्रेस इसे हासिल करने में सक्षम नहीं थी, यहां तक कि उनकी सरकार की अगुआई अर्थशास्त्री प्रधानमंत्री (मनमोहन सिंह) कर रहे थे? कांग्रेस पर अपना हमला जारी रखते हुए पात्रा ने कहा कि ये ईज ऑफ डूइंग बनाम ईज का करप्शन है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enable Google Transliteration.(To type in English, press Ctrl+g)