आम सभा, विशाल सोनी, अशोकनगर। विधानसभा उप चुनाव प्रवंधन कार्यालय पर आज बुधवार को भारतीय जनता पार्टी अशोकनगर द्वारा समन्वय बैठक आयोजित की गई। बैठक का मुख्य उद्देश्य था कि भाजपा में आये नए कार्यकर्ताओ एवं भाजपा के पुराने कार्यकर्ताओ के बीच मेल जोल बिठाकर आपस मे समन्वय बनाना। बैठक में भाजपा जिलाध्यक्ष उमेश रघुवंशी ने कहा है कि जिन कार्यकर्ताओ ने कांग्रेस छोड़ भाजपा का दामन थामा है उनका अशोकनगर भाजपा स्वागत करती है।
उन्हें भी पार्टी में उतना ही मान सम्मान मिलेगा जितना हर एक भाजपा कार्यकर्ता को मिलता है। साथ ही अब हम सबको एक साथ मिलकर भाजपा पार्टी को मजबूती प्रदान कर इस उपचुनाव में भाजपा को अच्छे बहुमत से जिताने के लिए जमीनी स्तर से काम करना होगा। साथ ही इस कोरोना काल में जरूरत मन्द लोंगो की मदद करना भी हमारी पहली प्राथमिकता है,इस संकट में हमें हर गरीब वर्ग के साथ खड़े होकर उनकी मदद करना है। इस दौरान लोंगो को इस घातक संक्रमण से बचाने के लिए दो गज की दूरी भी अनिवार्य है और मास्क पहनना अति आवश्यक है ये सब बाते हर जगह जाकर लोंगो को बतानी भी है।
इसके साथ ही पूर्व विधायक श्री जजपाल सिंह जज्जी ने बैठक को संबोधित करते हुए कहा है कि आज की बैठक का मुख्य उद्देश्य था कि हम सब के बीच समन्वय बिठाना था। अब हम सब को एक होकर काम करना है जिससे पार्टी को ओर मजबूती मिले इसके साथ ही हमारे प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी द्वारा चलाई जा रही जनकल्याण कारी योजनों को जन जन तक पहुचाना है जिससे हर एक वर्ग को इन योजनाओं का लाभ मिल सके। इसके साथ ही हमें इस कोरोना काल में हर जरूरत मन्द व्यक्ति तक पहुचना होगा जिसे हमारी जरूरत हो और उसकी मदद करना हमारा कर्तव्य है।इसके साथ ही इस संक्रमण को रोकने के लिए लोंगो से सोशल डिस्टेंसिंग एवं मास्क पहनने की अपील करनी होगी जिससे इस खतरनाक कोरोना संक्रमण को रोका जा सके।।
इस दौरान विधानसभा क्षेत्र के सभी मंडल अध्यक्ष,हरीश जैन बल्ला,सनत शर्मा,देवेंद्र रघुवंशी,डॉ जगदीश यादव विधानसभा संचालक रविन्द्र दुबे,बरिष्ट नेता हरिओम नायक,सुधीर रघुवंशी, महेंद्र भारद्वाज,दिग्विजय रघुवंशी,अशोक कुशवाह,प्रमेन्द्र तायड़े जॉर्ज, हरिओम शर्मा, अनिल रघुवंशी,शफीक खान, नंदलाल यादव, डॉ रमेश यादव,नरेंद्र रघुवंशी, विजय सिंह आदि कांग्रेस से भाजपा में आये प्रमुख लोग उपस्थित रहे।