Wednesday , February 11 2026
ताज़ा खबर
होम / राज्य / मध्य प्रदेश / मध्य प्रदेश / भाजपा युवा मोर्चा कार्यकर्ताओं ने निकाली तिरंगा बाइक रैली

मध्य प्रदेश / भाजपा युवा मोर्चा कार्यकर्ताओं ने निकाली तिरंगा बाइक रैली

– प्रदेश के विभिन्न जिलों में 75 बाइकों से 75 किमी निकाली तिरंगा यात्रा

– तिरंगा बाइक रैली में 10 अगस्त को भाजयुमो राष्ट्रीय अध्यक्ष तेजस्वी सूर्या शामिल होंगे

आम सभा, भोपाल : ’आजादी का अमृतमहोत्सव’ कार्यक्रम के अंतर्गत भारतीय जनता युवा मोर्चा मप्र द्वारा मंगलवार को प्रदेश के विभिन्न जिलों में तिरंगा बाइक रैली निकाली गई। प्रदेश के जबलपुर ग्रामीण, नरसिंहपुर, दमोह, भिंड, राजगढ़, छिंदवाड़ा, गुना समेत अन्य जिलों में भाजयुमो कार्यकर्ताओं ने 75 बाईक के माध्यम से 75 किमी भव्य तिरंगा यात्रा निकाली। यात्रा के दौरान कार्यकर्ताओं ने मार्ग में आने वालीं वीर शहीदों की प्रतिमाओं, स्मारकों पर तिरंगा लगाकर श्रद्धासुमन अर्पित किए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enable Google Transliteration.(To type in English, press Ctrl+g)