Saturday , July 27 2024
ताज़ा खबर
होम / मध्य प्रदेश / लोकसभा चुनाव के लिये भाजपा कार्यकर्ता कमर कसकर तैयार रहे : प्रदेश उपाध्यक्ष

लोकसभा चुनाव के लिये भाजपा कार्यकर्ता कमर कसकर तैयार रहे : प्रदेश उपाध्यक्ष

भारतीय जनता पार्टी की सागर संभाग की संभागीय बैठक संपन्न
सागर। लोकसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर एवं भारतीय जनता पार्टी के आगामी कार्यक्रमों को निचले स्तर तक उतारने की दृष्टि से एवं अन्य विषयों को लेकर आज सागर संभाग की संभागीय बैठक धर्मश्री स्थित पार्टी कार्यालय में संपन्न हुयी। बैठक प्रारंभ के पूर्व पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष एवं सागर संभाग के प्रभारी मान. विनोद गोटिंया, पूर्व मंत्री विधायक मान. गोपाल भार्गव, केन्द्रीय राज्य मंत्री मान. डॉ. वीरेन्द्र कुमार, सांसद मान. लक्ष्मीनारायण यादव सहित अतिथियों ने दीप प्रज्वलित कर भारत माता एवं पं. दीनदयाल उपाध्याय, डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी जी के चित्र पर माल्यार्पण किया तत्पश्चात् बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष सागर संभाग के प्रभारी विनोद गोटिंया ने बैठक में पार्टी पदाधिकारियों को संबोधित करते हुये कहा कि विधानसभा चुनाव में जनमानस का मत सबसे ज्यादा भाजपा को मिला।
भारतीय जनता पार्टी को संख्या बल में प्रदेश में बहुमत नहीं मिला लेकिन भारतीय जनता पार्टी के एक-एक कार्यकर्ता की मेहनत के बल पर जनमानस का बहुमत सबसे ज्यादा विधानसभा चुनाव भाजपा के पक्ष में रहा जिसमें पार्टी कार्यकर्ताओं ने अपनी महत्वपूर्ण भूमिका का निर्वाहन किया।
श्री गोटिया ने कहा लोकसभा चुनाव सन्निकट है जिसके लिये पार्टी का एक-एक कार्यकर्ता चुनाव के लिये तैयार रहे पार्टी के आगामी कार्यक्रमों को एक-एक कार्यकर्ता बूथ स्तर पर क्रियान्वयन कर पार्टी को मजबूती प्रदान करने के लिये कार्य करे।
जिससे निश्चित रूप से आगामी समय में होने जा रहे लोकसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी को प्रचण्ड बहुमत मिलेगा। उन्होंने आगामी कार्यक्रमों के संबंध में पार्टी पदाधिकारियों को निचले स्तर तक उतारने के संबंध में दिशा निर्देश दिये। तत्पश्चात् बैठक को संबोधित करते हुये पूर्व मंत्री, विधायक पं. गोपाल भार्गव ने कहा कि देश की मजबूती के लिये कार्यकर्ता कंधा से कंधा मिलाकर देश में नरेन्द्र मोदी को प्रधानमंत्री बनाने और कमल खिलाने के लिये पूरे विश्वास के साथ कार्य करें जिससे निश्चित रूप से भारतीय जनता पार्टी को प्रचण्ड बहुमत प्राप्त होगा।
उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पाटी कार्यकर्ता आधारित संगठन है। कार्यकर्ता संगठन एवं विचारधारा को आत्मसात कर केन्द्र सरकार की योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाकर एवं देश के गौरव मानसम्म्मान के लिये नरेन्द्र मोदी आज देश में  समय की मांग है से जनमानस कोअवगत कराया जिससे पार्टी को आगामी समय में निश्चित रूप से लोकसभा चुनाव में प्रचण्ड बहुमत से विजयीश्री मिलेगी।
तत्पश्चात् केन्द्रीय राज्य मंत्री सांसद वीरेन्द्र कुमार ने पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुये कहा कि भारतीय जनता पार्टी की केन्द्र सरकार के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने देश के मान सम्मान एवंगौरव को बढ़ाकर विश्व में भारत का डंका बजवाया है। आज देश आर्थिक, सामाजिक सुरक्षा के मामले में आगे बढ़ रहा है देश के लोगों का जीवन स्तर उंचा उठाने के लिये जनकल्याण योजनाओं के माध्यम से भाजपा की केन्द्र सरकार द्वारा भागीरथी प्रयास किये जा रहे है।
जिसका परिणाम कि आज देश के लोगों के लिये प्रधानमंत्री आवास योजना, उज्जवला योजना जैसी अनेको महात्वकांक्षी योजनाओं का सीधा लाभ लोगों को मिल रहा है। पार्टी कार्यकर्ता लोगों के घर-घर जाकर उक्त योजनाओं से जनमानस को अवगत कराकर पुनः लोकसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी को भारी बहुमत से विजयी बनाने के लिये कमर कसकर कार्य करें। जिससे निश्चित रूप से आगामी समय में होने जा रहे लोकसभा चुनाव में पार्टी को विजयीश्री प्राप्त होगी। तत्पश्चात बैठक को संबोधित करते हुये सांसद लक्ष्मीनारायण यादव ने पार्टी कार्यकर्ताओं से पूरे मनमानस के साथ लोकसभा चुनाव में पूरे जीजान से जुटकर कार्य करने की बात कही।
बैठक में पार्टी के जिलाध्यक्ष प्रभुदयाल पटैल ने स्वागत भाषण दिया। बैठक का संचालन पार्टी के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य लक्ष्मण सिंह एवं आभार पार्टी जिला अध्यक्ष प्रभुदयाल पटैल ने व्यक्त किया।
बैठक में प्रमुख रूप से पार्टी के जिलाध्यक्षगण प्रभुदयाल पटैल, देवनारायण श्रीवास्तव, सतानंद गौतम, जितेन्द्र सिंह बुन्देला, अखिलेश अयाची, सागर विधायक शैलेन्द्र जैन, पुष्पेन्द्रनाथ पाठक, राजेन्द्र गुरू, पूर्व विधायक श्रीमति सुधा जैन, उमेश शुक्ला, जाहर सिंह, धरमू राय, शैलेष केशरवानी, अनुराग प्यासी, प्रदीप राजौरिया, अशोक नायक सहित सागर संभाग के अपेक्षित श्रेणी के पार्टी पदाधिकारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enable Google Transliteration.(To type in English, press Ctrl+g)