Wednesday , February 11 2026
ताज़ा खबर
होम / राज्य / मध्य प्रदेश / टीला जमालपुरा क्षेत्र में भाजपा रानी कमलापति मंडल द्वारा ममता बनर्जी व तृणमूल कांग्रेस के खिलाफ धरना प्रदर्शन किया

टीला जमालपुरा क्षेत्र में भाजपा रानी कमलापति मंडल द्वारा ममता बनर्जी व तृणमूल कांग्रेस के खिलाफ धरना प्रदर्शन किया

आम सभा, भोपाल। राजधानी भोपाल के बीजेपी मुख्यालय में भाजपा नेताओं द्वारा ममता बनर्जी व तृणमूल कांग्रेस के खिलाफ किया धरना प्रदर्शन किया, इसी के साथ भाजपा रानी कमलापति मंडल के कार्यकर्ताओं द्वारा भी टीला जमालपुरा के संस्कार भवन में ममता बनर्जी व तृणमूल कांग्रेस के खिलाफ धरना प्रदर्शन किया।

भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा ममता बनर्जी के खिलाफ नारे बाजी करते हुए तृणमूल कांग्रेस के कार्यकर्ताओं के खिलाफ प्रदर्शन किया। बता दें कि पश्चिम बंगाल में तृणमूल कांग्रेस के विधानसभा चुनाव जीतनें के बाद बाजपा कार्यकर्ताओं को निशाना बनाते हुए, उन पर हिंसा व मारपीट के साथ ही कई आपत्तिजनक कार्य किया जा रहा है। इसी को देखते हुए भाजपा द्वारा देश भर में ममता बनर्जी और तृणमूल कांग्रेस के खिलाफ प्रदर्शन आज बुधवार 5 मई को किया जा रहा है।

टीला जमालपुरा में भी भाजपा कार्यकर्ताओं ने भी धरना प्रदर्शन किया जिसमें ‘ममता बनर्जी मुर्दाबाद – तृणमूल कांग्रेस मुर्दाबाद’ जैसी नारे लगायें गएं। इस मौके पर भाजपा रानी कमलापति मंडल के मंडल अध्यक्ष शैलेश साहू, भाजपा पूर्व पार्षद घनश्याम कुशवाह, मंडल उपाध्यक्ष राजेश सिंह, भाजपा नेता अभय पंडित, सूरज भदौरिया, हरिओम आसेरी, अन्नू यादव, हरीश रायकवार, अन्नू सेन सहित कई भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enable Google Transliteration.(To type in English, press Ctrl+g)