Sunday , February 15 2026
ताज़ा खबर
होम / राज्य / मध्य प्रदेश / भाजपा पार्टी कार्यकर्ताओं ने भोपाल के 1601 बूथों पर पहुंचकर किया बूथ विजय का शंखनाद

भाजपा पार्टी कार्यकर्ताओं ने भोपाल के 1601 बूथों पर पहुंचकर किया बूथ विजय का शंखनाद

– मुख्यमंत्री, प्रदेश अध्यक्ष, संगठन महामंत्री, मंत्री, सांसद, जिलाध्यक्ष और पदाधिकारियों ने किया घर-घर जनसंपर्क

आम सभा, भोपाल। भारतीय जनता पार्टी का बूथ विजय संकल्प अभियान शुक्रवार को भोपाल के 1601 बूथों से शुरू हुआ। मुख्यमंत्री, प्रदेश अध्यक्ष, प्रदेश संगठन महामंत्री, सांसद, जिलाध्यक्ष, विधायक, नेतागण और वरिष्ठ कार्यकर्ता भोपाल के विभिन्न बूथों पर पहुंचे और कार्यकर्ताओं को विजय का संकल्प दिलाकर अभियान का शुभारंभ किया। पार्टी कार्यकर्ताओं ने जीतेगा बूथ, जीतेगी भाजपा के मंत्र के साथ केन्द्र एवं राज्य सरकार की योजनाओं के लाभार्थियों एवं आमजनों से घर घर जनसम्पर्क शुरू किया।

जिलाध्यक्ष सुमित पचौरी ने कहा कि बूथ के रहवासियों को केंद्र और राज्य सरकार की योजनाओं पर केंद्रित पत्रक वितरित किया और उन्हें केंद्र सरकार के 8 वर्षों की उपलब्धियों के बारे में जानकारी दी। श्री पचौरी ने कहा कि बूथ पर जनता तक सरकार की सही जानकारी पहुंचे, इसके लिए हमारे बूथ कार्यकर्ता प्रवक्ता बनकर कार्य करेंगे।

जिलाध्यक्ष सुमित पचौरी ने बताया कि बूथ विजय संकल्प दिवस पर शुक्रवार मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान राजधानी भोपाल के पंचशील मंडल के वार्ड क्रमांक 47 के बूथ क्रमांक 1260 पर पहुंचे। प्रदेश अध्यक्ष व सांसद विष्णुदत्त शर्मा ने सहयाद्री परिसर के पास बूथ क्रमांक 69 पहुंचकर कार्यकर्ताओं का मार्गदर्शन किया। प्रदेश संगठन महामंत्री हितानंद ने पम्पापुर के बूथ क्रमांक 806, 807, 808,व 809 में ‘बूथ विजय संकल्प’ अभियान प्रांरभ कर घर घर जनसम्पर्क किया। वरिष्ठ नेता रघुनंदन शर्मा शाहपुरा मंडल के बूथ क्रमांक 205, प्रदेश उपाध्यक्ष आलोक शर्मा बूथ क्रं. 571, प्रदेश महामंत्री भगवानदास सबनानी बूथ क्रं. 960, प्रदेश शासन के मंत्री विश्वास सारंग नरेला विधानसभा में स्टेशन मण्डल के वार्ड क्र. 71 के बूथ क्रमांक 316-317, जिलाध्यक्ष सुमित पचौरी ने पंचशील मंडल के बूथ क्रं. 1260, सांसद प्रज्ञा सिंह ठाकुर बूथ क्रं. 85, विधायक रामेश्वर शर्मा डॉ श्यामाप्रसाद मुखर्जी नगर कोलार के वार्ड 80 के बूथ क्रमांक 238, प्रदेश मंत्री राहुल कोठारी अरेरा मंडल के वार्ड क्रमांक 48 के बूथ क्र. 265, 266, 267, 268, प्रदेश सह मीडिया प्रभारी नरेन्द्र पटेल बूथ क्रं. 207, शैलेन्द्र प्रधान बूथ क्रं. 12, डॉ. राघवेन्द्र शर्मा बूथ क्रं. 1209, सुश्री नेहा बग्गा बूथ क्रं. 1245, पंकज चतुर्वेदी बूथ क्रं. 272, डॉ. हितेश वाजपेयी बूथ क्रं. 138 पहुंचकर जनसम्पर्क किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enable Google Transliteration.(To type in English, press Ctrl+g)