Saturday , April 11 2026
ताज़ा खबर
होम / देश / BJP विधायक की बेटी साक्षी और पति अजितेश को ये देंगे सुरक्षा

BJP विधायक की बेटी साक्षी और पति अजितेश को ये देंगे सुरक्षा

बरेली के विधायक की बेटी के प्रेम विवाह के प्रकरण में भीम आर्मी भी सामने आ गई है। प्रेम विवाह करने वालें दंपति को भीम आर्मी ने सुरक्षा देने का ऐलान किया है। भीम आर्मी प्रमुख चंद्रशेखर ने ट्वीट कर और एक चैनल का दिए गए बयान में सुरक्षा देने का दावा किया।

बरेली के विधायक की पुत्री के प्रेम विवाह का प्रकरण काफी चर्चित हो रहा है। शुक्रवार को भीम आर्मी के संस्थापक चंद्रशेखर ने एक टीवी चैनल को दिए गए बयान में कहा कि कि वो नवदंपति को सुरक्षा देने को तैयार है। चंद्रशेखर ने कहा कि समाज का यही स्वरूप है जिसको लेकर रोज बहस हो रही है। आज के समय मे भी जातिवाद हावी है। भाजपा सामाजिक समरसता और सबका साथ सबका विकास की बात करती है। लेकिन इन प्रकरणों से भाजपा के दावों की पोल खुल रही है। उन्होंनें कहा कि अंर्तजातीय विवाह होना चाहिए। तभी समाज में एकरुपता आएगी। बाबा साहब भीमराव आंबेडकर ने कहा था कि जातिवाद तभी खत्म होगा जब समाज मे अंर्तजातीय विवाह होंगे। यूपी सरकार अगर दंपति को सुरक्षा नहीं दे सकती तो भीम आर्मी दोनों को सुरक्षा देने का काम करेगी।

BJP MLA की बेटी की शादी में आया नया मोड़, पति को लेकर हुआ ये खुलासा

बालीवुड से लेकर राजनीतिक तक सोशल मीडिया पर हंगामा
विधायक की बेटी को लेकर बालीवुड से लेकर राजनीति तक सोशल मीडिया पर हंगामा मचा हुआ है। बालीवुड के निर्माता निर्देशक अनुराग कश्यप ने टवीट कर विधायक की बेटी को सुरक्षा देने को कहा था। इसके अलावा फेसबुक से लेकर टिवटर तक हंगामा मचा है। सोशल मीडिया पर ज्यादातर लोग साक्षी और अजितेश को निशाना बना रहे हैं। उनका कहना है कि दोनों ने गलत किया। अपने पिता का सिर नीचा किया। उनको सुरक्षा देने और सही कदम बताने वालों को भी सोशल मीडिया पर लोगों के गुस्से का सामना करना पड़ रहा है। ऐसा कौन है जिसके आगे औलाद नहीं है। जिनके घर में बेटियां हैं। उनका हवाला देकर साक्षी और अजितेश के फोटो और वीडियो पर गुस्सा निकाल रहा है।

मंदिर के पुजारी ने कहा- भाजपा विधायक की बेटी का मैरिज सर्टिफिकेट फर्जी

साक्षी-अजितेश पर करेंगे मानहानि: राणा 
विधायक की बेटी साक्षी की ओर से लगाए गए गंभीर आरोपों को लेकर राजीव राणा ने कहा कि मेरे आशीष इंटर प्राइजेज आफिस में और घर में सीसीटीवी लगे हैं। मुझे घटना की जानकारी भी नहीं थी। अजितेश ने मेरे मोबाइल नंबर पर वीडियो भेजा। जिसमें मेरे द्वारा धमकी दिये जाने का आरोप था। उस वीडियो को मैंने विधायक जी को भेजा। मैसेज किया। जब मोबाइल पर कोई उत्तर नहीं मिला। इसके बाद उनके कार्यालय पर गया। वहां उनसे मैंने कहा कि इतनी बड़ी बात हो गई और आपने बताया नहीं। जिस पर विधायक ने कहा कि क्या बताते। मुझे उस दिन मामले की जानकारी हुई। मेरे ऊपर झूठा आरोप लगाकर मेरी छवि को बदनाम करने की कोशिश की गई है। मैं इस मामले में साक्षी और अजितेश पर मानहानि का केस करूंगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enable Google Transliteration.(To type in English, press Ctrl+g)