Sunday , March 15 2026
ताज़ा खबर
होम / देश / भाजपा विधायक सुरेंद्र सिंह के फिर बिगड़े बोल, कहा- 50 बीवियां रखकर पैदा करते हैं 1050 बच्‍चे

भाजपा विधायक सुरेंद्र सिंह के फिर बिगड़े बोल, कहा- 50 बीवियां रखकर पैदा करते हैं 1050 बच्‍चे

नई दिल्‍ली।

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के बलिया से विधायक सुरेंद्र सिंह ने एक बार फिर विवादित बयान दिया है। इस बार उन्‍होंने मुस्लिम समुदाय के लोगों पर निशाना साधा है। पिछले दिनों वह तब चर्चा में आ गए थे, जब उन्‍होंने डॉक्टरों को ‘शैतान’ और पत्रकारों को ‘दलाल’ कहा था।

पत्रकारों से मुखातिब होते हुए सुरेंद्र सिंह ने कहा, ‘सवाल ये है कि मुस्लिम धर्म में जो है आप जानते हैं कि 50 औरत रख लीं और 1050 बच्‍चे पैदा किए। ये कोई परंपरा नहीं है, ये तो जानवरी प्रवृत्ति है।’ विधायक के इस बयान पर बवाल हो सकता है।

गौरतलब है कि सुरेंद्र सिंह इससे पहले भी कई विवादित बयान दे चुके हैं। एक बार उन्होंने कहा था कि वेश्याएं सरकारी अधिकारियों से बेहतर होती हैं। एक बार तो उन्होंने पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की भी तुलना लंकिनी से की थी।

साक्षी-अजितेश को लेकर भी दिया विवादित बयान
विधायक महोदय ने साक्षी मिश्रा मामले में भी विवादित बयान हाल ही में दिया। उन्‍होंने कहा है कि साक्षी का निर्णय कामुकता वश लिया गया है। अजितेश कुछ दिनों के बाद साक्षी को छोड़ देगा। सुरेंद्र सिंह से जब पत्रकारों से साक्षी मिश्रा और अजितेश कुमार की शादी पर हो रहे विवाद पर उनका पक्ष पूछा, तब उन्‍होंने कहा कि काम वासना से वशीभूत होकर साक्षी ने निर्णय लिया है। साक्षी का यह फैसला गलत है। साक्षी को अपने इस फैसले पर भविष्य में पश्चाताप करना पड़ेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enable Google Transliteration.(To type in English, press Ctrl+g)