Wednesday , February 11 2026
ताज़ा खबर
होम / राज्य / मध्य प्रदेश / मुद्दों से ध्यान भटकाने के लिए प्रदेश में नाम बदलने का खेल खेल रही भाजपा : विभा पटेल

मुद्दों से ध्यान भटकाने के लिए प्रदेश में नाम बदलने का खेल खेल रही भाजपा : विभा पटेल


आम सभा,भोपाल।
मध्य प्रदेश महिला कांग्रेस अध्यक्ष एवं भोपाल की पूर्व महापौर श्रीमती विभा पटेल ने कहा कि मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान सरकार के 19 वर्ष के कार्यकाल की कोई ठोस उपलब्धि नहीं है। इस कारण चुनाव नजदीक आते ही मुद्दों से ध्यान हटाने के लिए वोट की राजनीति की खातिर शहरों, स्थानों आदि का नामकरण कर रही है। एक दर्जन से अधिक शहरों एवं स्थानों के नाम बदले गए हैं, साथ ही अपनी सरकार की विफलताओं को छुपाने की खातिर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ये सब कर रहे हैं।
श्रीमती विभा पटेल ने आरोप लगाते हुए कहा कि उनकी पार्टी के एक नेता ने इंदौर में महिलाओं को लेकर असम्मानजक टिप्पणी की तो सीएम खामोश रहे। अब नेता प्रतिपक्ष की एक सामान्य टिप्पणी पर राजनीतिक बयानबाजी कर रहे हैं। यह सीएम शिवराज सिंह चौहान के दोहरे चरित्र का प्रदर्शित करता है।
श्रीमती विभा पटेल ने भाजपा को याद दिलाया कि कमला पार्क का नाम दशकों पहले कांग्रेस का दिया हुआ है। कांग्रेस ने आदिवासी वर्ग के हितों की हमेशा सुरक्षा करते हुए इनको समाज की मुख्यधारा से जोड़ा है। भाजपा ने पहले हबीबगंज स्टेशन को निजी हाथों में बेचा और बेचे गए स्थान का सत्ता के बल पर नामकरण करके वाहवाही लूटने की कोशिश कर रही है जबकि मध्य प्रदेश में गरीब और आदिवासी की चिंता अगर कोई करता है, तो वह सिर्फ कांग्रेस है। भाजपा का चाल चरित्र और चेहरा अब लोगों के सामने आ गया है। शिवराज सिंह चौहान सरकार पर आदिवासियों की सभ्यता, संस्कृति, सरोकार को मिटाने का आरोप लगाते हुए श्रीमती विभा पटेल ने कहा कि आदिवासी वर्ग के उत्थान का भाजपा की शिवराज सिंह चौहान सरकार ढोल तो खूब पीट रही है लेकिन आदिवासियों को आत्म निर्भर बनाने के बारे में कभी नहीं सोचा। इस वर्ग के शैक्षणिक, सामाजिक एवं सांस्कृतिक विकास के लिए कोई ठोस कदम नहीं उठाया।
श्रीमती विभा पटेल ने दावा करते हुए कहा कि मध्य प्रदेश में कमलनाथ के नेतृत्व में कांग्रेस की सरकार बनना तय है। ऐसे में कमलनाथ सरकार आदिवासी, दलित, पिछड़े वर्ग समेत अन्य वर्गों के लिए जन हितैषी निर्णय लेगी। सामाजिक रूप से कोई भेदभाव नहीं होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enable Google Transliteration.(To type in English, press Ctrl+g)