Monday , August 10 2026
ताज़ा खबर
होम / देश / ‘चौकीदार’ की जंग में BJP ने मारी बाजी, पिछड़ा ‘चौकीदार चोर है’ कैंपेन

‘चौकीदार’ की जंग में BJP ने मारी बाजी, पिछड़ा ‘चौकीदार चोर है’ कैंपेन

लोकसभा चुनाव की तारीख नजदीक आते ही राजनीतिक माहौल गर्मा गया है. कांग्रेस और भारतीय जनता पार्टी एक दूसरे पर हमलावर हैं, तो वहीं सोशल मीडिया पर भी एक-दूसरे को पछाड़ने को लेकर रस्साकशी चल रही है. कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के ‘चौकीदार चोर है’ नारे के जवाब में भाजपा ने ‘मैं भी चौकीदार’ कैंपेन शुरू किया, जिसके बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, भाजपा अध्यक्ष अमित शाह समेत सभी बीजेपी नेताओं ने अपने नाम के आगे चौकीदार जोड़ लिया. दो दिग्गज पार्टियों के बीच सोशल मीडिया में जारी इस जंग में भारतीय जनता पार्टी जीत दर्ज करती दिख रही है.

ट्विटर पर छाया #MainBhiChowkidar

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्विटर पर मैं भी चौकीदार का कैंपेन शुरू किया, जिसके बाद #MainBhiChowkidar ट्रेंड होना शुरू हुआ और वर्ल्डवाइड तक इसकी धूम मची. ट्विटर के द्वारा जारी किए गए आंकड़ों के अनुसार, 16 और 17 मार्च को ही ट्विटर पर #MainBhiChowkidar का इस्तेमाल लगभग 15 लाख बार हुआ.

इसके अलावा बीजेपी की ओर से #ChowkidarPhirSe को भी ट्रेंड कराया गया, जिसका इस्तेमाल भी 48 घंटे में 3 लाख से अधिक बार हुआ. भारतीय जनता पार्टी के नेता, मंत्री, कार्यकर्ता हर कोई इन दो हैशटैग का इस्तेमाल कर ट्वीट कर रहा है और लगातार वीडियो साझा कर रहा है.

पिछड़ गया कांग्रेस का #ChowkidarChorHai

राफेल विमान सौदे में कथित गड़बड़ी को लेकर कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर चोरी का आरोप लगा रहे हैं. यही कारण है कि वह अपनी हर जनसभा में ‘चौकीदार चोर है’ का नारा लगवाते हैं.

तभी से कांग्रेस इसी कैंपेन मोड में चल रही है, जब भाजपा ने #MainBhiChowkidar ट्रेंड करवाना शुरू किया तो कांग्रेस भी जवाबी मोड में #ChowkidarChorHai को ट्रेंड कराने लगी. हालांकि, 17-18 मार्च की अवधि के दौरान इस हैशटैग से सिर्फ 1,69,000 के आसपास ही ट्वीट हुए. जो कि #MainBhiChowkidar का लगभग 10 प्रतिशत ही है.

…और हर कोई बन गया चौकीदार

जैसे ही #MainBhiChowkidar कैंपेन हिट हुआ तो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नया दांव चला, उन्होंने ट्विटर पर अपने नाम के आगे चौकीदार जोड़ दिया. जिसके बाद भाजपा अध्यक्ष अमित शाह, सभी वरिष्ठ केंद्रीय मंत्री, भाजपा शासित राज्यों के मुख्यमंत्री, बीजेपी कार्यकर्ताओं ने भी अपने नाम के आगे चौकीदार जोड़ लिया. बीते दो दिनों से अभी तक सभी बीजेपी नेताओं के नाम के आगे चौकीदार ही जुड़ा हुआ है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enable Google Transliteration.(To type in English, press Ctrl+g)