Saturday , July 27 2024
ताज़ा खबर
होम / राजनीति / BJP को दो तिहाई से ज्यादा बहुमत, शाजापुर में भाजपा प्रत्याशी 7 वोट से जीते

BJP को दो तिहाई से ज्यादा बहुमत, शाजापुर में भाजपा प्रत्याशी 7 वोट से जीते

भोपाल : मध्यप्रदेश विधानसभा की 230 सीटों पर लगभग तस्वीर साफ हो गई है। रुझान में भाजपा को दो तिहाई से ज्यादा बहुमत मिलता दिख रहा है। अब तक BJP 159 और कांग्रेस 68 सीटों पर आगे चल रही है। 2 सीट पर अन्य आगे हैं। बहुमत के लिए 116 सीट चाहिए।

– शाजापुर से भाजपा प्रत्याशी अरुण भीमावद ने कांग्रेस के पूर्व मंत्री हुकुम सिंह कराड़ा को सिर्फ 7 वोट से हराया। कराड़ा रीकाउंटिंग करा रहे हैं। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पथराव कर दिया। मोर्चा संभालते हुए पुलिस को आंसू गैस के गोले छोड़ना पड़े।

– शुजालपुर सीट पर मंत्री इंदर सिंह परमार कांग्रेस के रामवीर सिंह सिकरवार से 14271 वोटों से जीते।