Thursday , March 12 2026
ताज़ा खबर
होम / राज्य / मध्य प्रदेश / प्रधानमंत्री के नेतृत्व में भाजपा का विस्तार हर राज्य के हर बूथ तक हुआ : शिवराज सिंह चौहान

प्रधानमंत्री के नेतृत्व में भाजपा का विस्तार हर राज्य के हर बूथ तक हुआ : शिवराज सिंह चौहान

– पूर्वोत्तर राज्यों में भाजपा को मिली ऐतिहासिक जीत पर कार्यालय में मना विजय उत्सव

– आतिशबाजी और मिठाई खिलाकर मुख्यमंत्री ने कार्यकर्ताओं को दी बधाई

आम सभा, भोपाल। पूर्वोत्तर राज्यों के चुनाव नतीजों में भारतीय जनता पार्टी को मिली ऐतिहासिक सफलता पर भारतीय जनता पार्टी प्रदेश कार्यालय में गुरूवार को कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और पार्टी पदाधिकारियों की उपस्थिति में विजय उत्सव मनाया। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने पार्टी पदाधिकारियों के साथ डॉ. श्यामाप्रसाद मुखर्जी और पं. दीनदयाल उपाध्याय की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं को मिठाई खिलाकर जीत की बधाई दी। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में भारतीय जनता पार्टी का विस्तार अब हर राज्य के हर बूथ तक हुआ है।

एक भारत श्रेष्ठ भारत का का संकल्प पूरा हो रहा

कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का यश देश के हर राज्य और आम जनता के दिल में फैल रहा है। नरेन्द्र मोदी अब नेता नहीं आम जन के लिए श्रद्धा के केन्द्र बन चुके है। उन्होंने कहा कि त्रिपुरा में भारतीय जनता पार्टी को शानदार बहुमत मिला है और नागालैण्ड में सफलता का इतिहास रचा है। मेघालय में भी हम आगे बढे हैं। लोग कल्पना नहीं कर सकते कि भारतीय जनता पार्टी देश के कोने कोने में इस तरह सफलता हासिल करेगी। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने सबका साथ, सबका विकास और सबका विश्वास का जो मंत्र दिया उनके एक राष्ट्र-एक जन और एक भारत-श्रेष्ठ भारत का जो संकल्प है वह आज पूरा हो रहा है। श्री चौहान ने कहा कि पूर्वोत्तर के विकास के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में भारतीय जनता पार्टी ने जो काम किए वह अभूतपूर्व है।

मोदी जी के नेतृत्व में प्रदेश और देश में फिर से सरकार बनेगी

श्री चौहान ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी हमारे आदर्श है। उनके नेतृत्व में देश आगे बढ रहा है। केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह की रणनीति और राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा का संगठन काम के विस्तार के लिए सतत प्रयत्न भारतीय जनता पार्टी को अजय बना चुका है। श्री चौहान ने कहा कि पूर्वोत्तर में मिली ऐतिहासिक सफलता, वहां की जनता के विश्वास मेहनती और समर्पित कार्यकर्ताओं की सफलता है। उन्होंने कहा कि नागालैण्ड, त्रिपुरा और मेघालय की जनता का आभार, जिन्होंने पार्टी को आशीर्वाद दिया। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि पूर्वोत्तर राज्यों में मिली ऐतिहासिक विजय के साथ 2023 में हम विधानसभा चुनाव में प्रवेश कर रहे है। विधानसभा चुनाव और 2024 के लोकसभा चुनाव में भी हम शानदार सफलता प्राप्त करेंगे। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में मध्यप्रदेश और देश में सरकार बनेगी।

इस अवसर पर पार्टी के वरिष्ठ नेता व मेला विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष माखनसिंह चौहान, प्रदेश उपाध्यक्ष श्रीमती सीमा सिंह, प्रदेश महामंत्री भगवानदास सबनानी, प्रदेश मंत्री रजनीश अग्रवाल, प्रदेश कार्यालय मंत्री डॉ. राघवेन्द्र शर्मा, प्रदेश प्रवक्ता नरेन्द्र सलूजा, पेनालिस्ट बृजेश पाण्डे, जिलाध्यक्ष सुमित पचौरी, जिला प्रभारी महेन्द्र यादव, बीडीए उपाध्यक्ष सुनील पाण्डे, अनिल अग्रवाल, इलेक्ट्रानिक विकास निगम के अध्यक्ष शैतान सिंह पाल, कौशल विकास बोर्ड के अध्यक्ष शैलेन्द्र शर्मा, राजेन्द्र गुप्ता, युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष अजेय पाटीदार, उपाध्यक्ष राहुल राजपूत, राघवेन्द्र गौतम, जगदीश यादव, श्रीमती बृजुला सचान, राकेश शर्मा, श्रीमती वंदना जाचक, श्रीमती नंदा दुबे, निखलेश मिश्रा, आरके बघेल, देवेन्द्र योगी, मनोज विश्वकर्मा, प्रवीण प्रेमचंदानी, विश्वविजय सिंह, शांतनु गुरू, दिव्यऋषि तिवारी, मुकुल लोखण्डे, महेन्द्र दवे सहित प्रदेश एवं जिला पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enable Google Transliteration.(To type in English, press Ctrl+g)