Tuesday , March 17 2026
ताज़ा खबर
होम / राज्य / मध्य प्रदेश / भोपाल / भाजपा जिलाध्यक्ष सुमित पचौरी ने शहीद दिवस पर क्रांतिवीरों को किया नमन

भोपाल / भाजपा जिलाध्यक्ष सुमित पचौरी ने शहीद दिवस पर क्रांतिवीरों को किया नमन

आम सभा, भोपाल। भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष सुमित पचौरी ने शहीद दिवस पर क्रांतिकारी भगत सिंह, राजगुरु और सुखदेव को श्रद्धांजलि अर्पित की। शालीमार तिराहे पर युवा मोर्चा कार्यकर्ताओं ने भी क्रांतिकारियों की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर नमन किया।

जिलाध्यक्ष सुमित पचौरी ने कहा कि जिन शहीदों ने हमें स्वतंत्रता दिलाई उन्हें कभी भुलाया नही सकता। अमर शहीद भगत सिंह, राजगुरु, सुखदेव ने देश की आजादी के लिए अपने प्राण न्यौछावर कर दिए, आज के युवाओं को इन सभी महान क्रांतिकारियों से देशभक्ति की प्रेरणा लेनी चाहिए।

इस अवसर पर प्रदेश कार्यालय में प्रदेश अध्यक्ष व सांसद विष्णुदत्त शर्मा एवं जिलाध्यक्ष सुमित पचौरी ने शहीदों के चित्र पर श्रद्धा सुमन अर्पित किये। शालीमार तिराहे पर युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष अजय पाटीदार, महाराणा प्रताप मंडल अध्यक्ष राजेंद्र सिंह, अरेरा मंडल अध्यक्ष मुकुल लोखंडे, एवं मोर्चा के सैकड़ों, कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enable Google Transliteration.(To type in English, press Ctrl+g)