Saturday , February 21 2026
ताज़ा खबर
होम / राज्य / मध्य प्रदेश / भोपाल / भाजपा जिलाध्यक्ष सुमित पचौरी को वर्ल्ड बुक ऑफ रिकार्ड्स लंदन ने किया सम्मानित

भोपाल / भाजपा जिलाध्यक्ष सुमित पचौरी को वर्ल्ड बुक ऑफ रिकार्ड्स लंदन ने किया सम्मानित

– भाजपा जिलाध्यक्ष ने रचा कीर्तिमान, युवा नेतृत्व के लिए पेश की मिसाल

आम सभा, भोपाल। भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष सुमित पचौरी का कोरोनाकाल की जटिल परिस्थितियों में किया गया निस्वार्थ कार्य भोपाल के लिए गौरव देने वाला है। कोरोना काल में अभूतपूर्व और अविस्मरणीय योगदान के लिए बुधवार को भोपाल जिलाध्यक्ष सुमित पचौरी के जन्मदिन पर वर्ल्ड बुक ऑफ रिकार्ड्स लंदन द्वारा सर्टिफिकेट ऑफ कमिटमेंट से सम्मानित किया गया।

वर्ल्ड बुक ऑफ रिकॉर्डस लंदन के प्रेसिडेंट विली जेजलर यूरोप, चेयरमैन डॉ दिवाकर शुकुल यूके, पैट्रन वीरेन शर्मा मेंबर ऑफ पार्लियामेंट ऑफ साउथ हॉल यूके, संतोष शुक्ला प्रेसिडेंट इंडिया एवं विक्रम त्रिवेदी डायरेक्टर जनरल वर्ल्ड बुक ऑफ रिकॉर्ड्स इंडिया ने फोन पर सुमित पचौरी को जन्मदिन पर शुभकामनाएं देते हुए उन्हें समाज और युवाओं के लिए एक उदाहरण बताते हुए उनके मंगलमय भविष्य की लिए शुभकामनायें दी की।

इस अवसर पर वर्ल्ड बुक ऑफ रिकॉर्ड्स लंदन के प्रतिनिधि के तौर पर प्रख्यात मीडिया एक्टिविस्ट अर्पित सिंह सिकरवार ने जिला अध्यक्ष सुमित पचौरी को प्रमाण पत्र देकर बधाइयाँ प्रेषित की। इस अवसर पर भाजपा जिला मीडिया प्रभारी राजेन्द्र गुप्ता एवं बालिस्ता रावत भी उपस्थित थे।

इसलिए हुए सम्मानित

– फर्स्ट लॉकडाउन में लोगों की उल्लेखनीय मदद की। बाहर से प्रवासियों के लिये भोजन के पैकेट, पानी की बोतल, नंगे पैर को जूते चप्पल।

– पूरे कोरोना काल में सेवा बस्तियों में भोजन के पैकेट का वितरण।

– दूसरे लॉकडाउन में जब अस्पतालों में हाहाकार मचा हुआ था तब इन्होंने माधव सेवा केंद्र नामक 1000 बिस्तर का अस्पताल तैयार किया था, इसके साथ ही लोगों के घरों पर ऑक्सीजन मशीन उपलब्ध कराई गयी।

– क्राइस्ट मैनेजमेंट के सदस्य होने के नाते अपने पूरे मंडलों में बूथ स्तर तक लगभग आठ लाख टीकाकरण सुनिश्चित कराया।

– कोरोना कॉल में मृत व्यक्तियों के परिवार को सरकार के द्वारा मिल रही राहत राशि मिलने में सहयोग किया।

– सभी पीड़ित और निराश्रित परिवारों के घर संपूर्ण राशन पहुंचाना।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enable Google Transliteration.(To type in English, press Ctrl+g)