Saturday , July 27 2024
ताज़ा खबर
होम / मध्य प्रदेश / भाजपा ने भोपाल से साध्वी प्रज्ञा को बनाया प्रत्याशी

भाजपा ने भोपाल से साध्वी प्रज्ञा को बनाया प्रत्याशी

नई दिल्ली। कांग्रेस के दिग्गज नेता और मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह के खिलाफ भाजपा भोपाल से किस प्रत्याशी को उतार रही है उस पर बना संशय अब खत्म हो गया है। यानि भाजपा ने भोपाल सीट से पार्टी ने साध्वी प्रज्ञा ठाकुर सिंह के नाम पर मुहर लगाई है।

बुधवार को ही साध्वी प्रज्ञा ने आधिकारिक तौर पर भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण की है। साध्वी प्रज्ञा द्वारा भाजपा का दामन थामे जाने के बाद भोपाल सीट से उनको उम्मीदवार बनाया गया। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक अभी भी भोपाल में स्थित पार्टी दफ्तर में साध्वी प्रज्ञा के नाम पर वरिष्ठ नेता रामलाल, शिवराज सिंह चौहान, सुहास भगत, अनिल जैन और प्रभात झा चर्चा कर रहे हैं। भाजपा ने मध्य प्रदेश के लिए चार उम्मीदवारों की नई लिस्ट जारी की है। भोपाल से साध्वी प्रज्ञा ठाकुर को टिकट मिला है, जबकि सुषमा स्वराज की विदिशा सीट से रमाकांत भार्गव चुनावी मैदान में होंगे। वहीं गुना से के.पी. यादव और सागर से राजबहादुर सिंह भाजपा के प्रत्याशी होंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enable Google Transliteration.(To type in English, press Ctrl+g)