
एग्जिट पोल : आप का होगा सूपड़ा साफ !
नई दिल्ली। देश में नई सरकार के गठन के प्रयासों की गहमागहमी के बीच ज्यादातर मतदान बाद सर्वेक्षणों ने सत्रहवीं लोकसभा में भारतीय जनता पार्टी के नेतृत्व वाले राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन को पुन: स्पष्ट बहुमत मिलने का दावा किया है हालांकि अभी यह साफ नहीं है कि भाजपा अकेले 272 आंकड़ा पार कर पाएगी या नहीं। आजतक और एक्सिस माई इंडिया के एग्जिट पोल के अनुसार हरियाणा में बीजेपी को बंपर तौर पर 8-10 सीट सकती हैं।
दिल्ली-राजस्थान : इंडिया टुडे-एक्सिस माई इंडिया के एग्जिट पोल के मुताबिक दिल्ली में 7 की सातों सीट पर बीजेपी फिर से काबिज हो सकती है।यहां बीजेपी को 6 से 7 सीटें, कांग्रेस को सिर्फ 1 सीट मिलने के आसार हैं। आम आदमी पार्टी का यहां से सूपड़ा साफ हो सकता है। राजस्थान की बात करें तो यहां की 25 सीटों में से 23 से 25, वहीं कांग्रेस के पास 0 से 2 सीटें जाती दिख रही हैं।
उत्तर प्रदेश : टाइम्स नाउ-वीएमआर सर्वे के मुताबिक सबसे ज्यादा 80 सीटों वाले उत्तर प्रदेश में बीजेपी गठबंधन को 49 सीटें मिल रही हैं, जबकि उसे अकेले 47 सीटें मिलने का अनुमान है। यहां सबसे करारा झटका महागठबंधन को लगता दिख रहा है। एसपी-बीएसपी और आरएलडी के साझा गठबंधन को महज 29 सीटें मिलती दिख रही हैं। वहीं, प्रियंका गांधी वाड्रा और राहुल गांधी के सघन प्रचार के बाद भी कांग्रेस के महज दो सीटों पर ही जीतने की संभावना है। हालांकि एबीपी न्यूज़-नीलसन एग्जिट पोल के मुताबिक उत्तर प्रदेश में बीजेपी को 22 सीटें मिल सकती हैं।कांग्रेस की झोली में 02 सीटें जा सकती हैं। महागठबंधन के खाते में 56 सीटें जाने का अनुमान है।
बिहार : एबीपी न्यूज-नीलसन एग्जिट पोल के मुताबिक बिहार में एनडीए 40 में से 34 सीटों पर जीत दर्ज करती दिखाई दे रही है। टाइम्स नाउ वीएमआर के मुताबिक 40 सीटों वाले बिहार में एनडीए की सीटें घट सकती हैं। यहां कांग्रेस की अगुआई वाले महागठबंधन को पिछले चुनाव की तुलना में सीधे तौर पर 5 सीटों का फायदा होता दिख रहा है। 42.78 फीसदी वोटों के साथ कांग्रेस को 15 सीटें मिल सकती हैं जबकि 2.98 फीसदी वोट शेयरों की कमी के साथ (48.52त्न) एनडीए को 25 सीटें मिल सकती हैं।
Dainik Aam Sabha