Friday , July 4 2025
ताज़ा खबर
होम / राज्य / मध्य प्रदेश / भाजपा और विकास एक-दूसरे के पर्याय, विकसित नगर और वार्ड के लिए कमल खिलाएं

भाजपा और विकास एक-दूसरे के पर्याय, विकसित नगर और वार्ड के लिए कमल खिलाएं

– बड़वानी की जनसभा में मुख्यमंत्री एवं प्रदेश अध्यक्ष ने किया आह्वान

आम सभा, भोपाल। भाजपा और विकास एक दूसरे के पर्याय बन गए हैं। भाजपा की केंद्र और राज्य सरकारें गरीब कल्याण की योजनाओं के माध्यम से लोगों का जीवन बदलने का काम कर रही हैं। इसलिए अपने वार्ड और नगर के विकास के लिए भाजपा की तीन इंजन वाली सरकार बनाएं, हर वार्ड में कमल खिलाएं। यह बात मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान एवं भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा ने शनिवार को बड़वानी की जनसभा में कही। जनसभा में दाऊदी बोहरा समाज के लोगों ने भाजपा की रीति-नीति से प्रभावित होकर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा के समक्ष भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण की।

हाथ जोड़ने से कुछ नहीं होगा, जनता से माफी मांगो कांग्रेसियो : शिवराजसिंह चौहान

सभा को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान ने कहा कि नगर सरकार के चुनाव हैं। कांग्रेस हाथ जोड़ो अभियान चला रही है। अरे कांग्रेसियों हाथ जोड़ने से कुछ नहीं होगा, तुम तो माफी मांगो। कांग्रेस ने सड़क नहीं बनाई, पूरा बड़वानी खुदा पड़ा है। हमने सीवेज के लिए पैसे भेजे लेकिन यहाँ तो काम ही नहीं हुआ, पूरा शहर खोद दिया। कांग्रेसियो, बड़वानी की जनता से माफी मांगो! श्री चौहान ने कहा कि कांग्रेस की कमलनाथ सरकार ने 15 महीनों में जनहित की, गरीब कल्याण की सारी योजनाएं बंद कर दीं। कमलनाथ, उन बेटियों से माफी मांगो, जिनसे तुमने शादी में रु. 51,000 देने की बात कही थी और कुछ नहीं दिया। उन गरीबों से माफी मांगो, जिनकी सम्बल योजना बन्द कर दी। उन किसानों से माफी मांगो, जिन्हें तुमने कर्जमाफी के नाम पर डिफॉल्टर बना दिया। उन नौजवानों से माफी मांगो, जिनको तुमने 4000 रुपये बेरोजगारी भत्ता देने का वादा किया था। उन विद्यार्थियों से माफी मांगो जिन्हें लैपटॉप देना तुमने बन्द कर दिया। उन गरीबों से माफी मांगो जिनकी दीनदयाल रसोई योजना बन्द कर दी। उन बूढ़े लोगों से माफी मांगो जिनकी तीर्थदर्शन योजना तुमने बन्द कर दी।

भाजपा करती है हर वर्ग की चिंता

मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि अभी पूरी दुनिया इंदौर आई थी। मध्यप्रदेश में 15 लाख करोड़ रुपये का निवेश करने का वचन उद्योगपतियों ने दिया है जिससे 29 लाख लोगों को रोजगार मिलेगा। हमने उन सारी योजनाओं को दोबारा शुरू कर दिया है, जिन्हें कमलनाथ सरकार ने बंद कर दिया था। जिन लोगों के नाम छूट गए थे, अभी हमने 7,000 नाम सीएम जनसेवा अभियान शिविर में जनहित की विभिन्न योजनाओं में जोड़े हैं। अगर किसी के नाम छूटे होंगे, तो उनके नाम भी जोड़ दिए जाएंगे। अगर किसी के पास रहने की जमीन नहीं है, तो उनको मुख्यमंत्री भू-आवासीय अधिकार योजना के तहत जमीन का मालिक बनाएंगे। केवल शहर में नहीं गाँव में भी जमीन का मालिक बनाएंगे। अंगड़िया फलिया में कई लोग रहते थे टूटी-फूटी झोपड़ी में, उनके मकान हम बना रहे हैं। श्री चौहान ने कहा कि कांग्रेस तो न जमीन देगी और न मकान देगी। ये सब भाजपा सरकार देगी। बीमारों के इलाज के लिए आयुष्मान भारत योजना बनी है। इस योजना में भी जो नाम रह गए हों, तो उन्हें भी जोड़ेंगे। मेधावी विद्यार्थियों की उच्च शिक्षा की फीस हमारी सरकार भरवायेगी। गरीबों के बच्चे भी इंजीनियरिंग और मेडिकल की पढ़ाई आसानी से कर सकें, इसके लिए हमने निर्णय लिया है कि इसकी पढ़ाई हिंदी माध्यम में भी होगी।

कमल का बटन दबाइये, विकास की चिंता हम पर छोड़िये

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि आपने पिछले चुनाव में कांग्रेस का अध्यक्ष बनाया, लेकिन कांग्रेस ने क्या किया? कांग्रेस का अध्यक्ष तो कभी मुझसे मिलने नहीं आया कि बड़वानी में कुछ काम करा दो। कांग्रेस ने बड़वानी में कोई सड़क बनवाई क्या ? पूरा बड़वानी खुदा पड़ा है। सड़कों में गड्ढा है या गड्ढों में सड़क पता ही नहीं चलता। आज मैं आपसे कुछ निवेदन करने आया हूँ। आप नगर पालिका में भाजपा की सरकार बनाइये, मैं आपको सारी सड़कें बनाकर दूंगा। अमृत योजना में खुदी सड़कें भी हम बनवाएंगे। हाउसिंग बोर्ड की कॉलोनियों का विकास किया जाएगा, सभी को शुद्ध पेयजल दिया जाएगा। हम अपने बड़वानी शहर को मिनी स्मार्ट सिटी के रूप में विकसित करेंगे। लेकिन ये काम हम तभी कर पाएंगे, जब नगर पालिका में हमारा अध्यक्ष हो। इसलिए मैं आपसे निवेदन करता हूँ कि इस बार पहले जैसी गलती मत करना, कमल के फूल की बटन दबाना, 24 के 24 पार्षद भाजपा के जिताइये और विकास की चिंता हम पर छोड़िये ।

विकास के लिए सिर्फ भाजपा पर विश्वास करती है जनताः विष्णुदत्त शर्मा

प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि प्रदेश में नगरीय निकाय और ग्रामीण निकाय चुनाव में भाजपा को ऐतिहासिक सफलता मिली है। पंच, सरपंच से लेकर जिला पंचायत अध्यक्ष तक नगरपालिका, नगर निगम के जितने चुनाव मध्यप्रदेश में हुए, भाजपा को 85 प्रतिशत सीटें मिली है। गुजरात चुनाव में मोदी जी के नेतृत्व में 156 सीटों पर भाजपा का जीतना इतिहास बन गया है। कांग्रेस का सूपडा साफ हो गया है। इसकी वजह यह है कि भाजपा और विकास एक दूसरे के पर्याय बन गए है। भाजपा की सरकारें गरीब कल्याण की योजनाओं के माध्यम से गरीबों का जीवन बदलने का काम कर रही हैं। प्रधानमंत्री श्री मोदी जी के नेतृत्व में भारत का नाम पूरी दुनिया में रोशन हो रहा है, उसी प्रकार श्री शिवराजसिंह चौहान के नेतृत्व में मध्यप्रदेश देश के विकसित राज्यों में शीर्ष पर है।

कांग्रेस को नहीं वोट मांगने का हक

प्रदेश अध्यक्ष श्री शर्मा ने कहा कि मध्यप्रदेश में छल-कपट से बनी 15 महीने की कांग्रेस सरकार ने गरीबों के हक और अधिकारों को छीना। कांग्रेस के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए केन्द्र से भेजा गया पैसा वापस कर दिया। कांग्रेस सरकार के पास फिल्म फेस्टिवल के लिए पैसा था, लेकिन गरीबों के विकास के लिए पैसे नहीं थे। ऐसी कांग्रेस को वोट मांगने का कोई हक नहीं है।

भाजपा की ट्रिपल इंजन वाली सरकार खोलेगी विकास के रास्ते

श्री शर्मा ने कहा कि मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के नेतृत्व में मध्यप्रदेश विकास के नये आयाम स्थापित कर रहा है। मध्यप्रदेश अब सामान्य प्रदेश नहीं रहा, बल्कि प्रवासी भारतीय सम्मेलन और ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट के माध्यम से वैश्विक पटल पर उसकी पहचान बनी है। श्री शर्मा ने कहा कि भाजपा की सरकार ने आदिवासी समाज को पेसा एक्ट लागू कर उनके कानूनी हक दिलाने का काम किया है। भाजपा हर वर्ग के लिए विकास की पर्याय बन गई है। अपने क्षेत्र और वार्ड का विकास करना है तो भाजपा की ट्रिपल इंजन वाली सरकार बनाइये, विकास के रास्ते खुल जायेंगे। श्री शर्मा ने कहा कि मुझे पूर्ण विश्वास है कि मध्यप्रदेश में 6 नगर पालिका और 13 नगर परिषदों में होने वाले निकाय चुनावों में जनता विकास का साथ देकर भाजपा को प्रचंड बहुमत से विजयी बनाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enable Google Transliteration.(To type in English, press Ctrl+g)

jabartoto slot pulsa Slot Dana mancing138 mancing138 mancing138 anoboytoto slot gacor toto slot slot gacor situs toto Slot Gacor Slot Resmi Slot88 slot gacor slot gacor Situs toto Jogjatoto jogjatoto Slot88 Resmi https://dpupkp.slemankab.go.id/ Slot Gacor 2025 slot gacor slot gacor Slot 2025 slot dana slot gacor Slot Gacor Malam Ini Slot Gacor 2025 slot gacor slot dana https://pariwisata.sultraprov.go.id/ Slot777 slot thailand slot gacor slot gacor slot gacor slot gacor slot gacor slot gacor slot gacor slot gacor slot gacor info kabar slot gacor slot gacor slot gacor Slot Gacor Slot Gacor https://edu.pubmedia.id/ https://stikesrshusada.ac.id/ https://ijsl.pubmedia.id/ Situs Slot Gacor Slot Gacor Slot Gacor Slot Gacor info kabar Slot Gacor Slot Gacor Slot Gacor Slot Gacor slot gacor Slot Gacor Slot Gacor Slot Gacor Slot Gacor Slot Gacor Slot Gacor Slot Gacor Slot Gacor slot gacor slot gacor slot gacor slot gacor https://dakukeren.balangankab.go.id/ slot gacor slot gacor slot gacor https://elearning.unka.ac.id/ https://jurnal.unka.ac.id/bo/ https://jurnal.unka.ac.id/rep/ slot gacor slot gacor slot gacor slot gacor slot mahjong slot gacor pohon169 pohon169 slot gacor slot gacor slot gacor slot gacor slot gacor slot gacor https://jurnal.unka.ac.id/ https://unisbajambi.ac.id/ https://sia.unisbajambi.ac.id/ https://sipp.pn-garut.go.id/ https://fatecjahu.edu.br/ https://poltekkesbengkulu.ac.id/ https://journal.unublitar.ac.id/ https://poltekkes-pontianak.ac.id/ https://conference.upgris.ac.id/ https://kabar.tulungagung.go.id/wop/ slot gacor Slot Gacor 2025 Slot Gacor 2025 Slot Gacor Hari Ini slot gacor slot gacor slot gacor Slot Gacor 2025 Slot Gacor 2025 Slot Gacor 2025 Slot Gacor 2025 Slot Gacor 2025 Slot Gacor 2025 Slot Gacor 2025
  • toto hk
  • togel hongkong
  • toto hk
  • pg77
  • situs pg77
  • pg77 login