Wednesday , February 11 2026
ताज़ा खबर
होम / राज्य / मध्य प्रदेश / भोपाल / वार्ड क्रमांक 15 में भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा मनाया गया मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान का जन्मदिन

भोपाल / वार्ड क्रमांक 15 में भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा मनाया गया मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान का जन्मदिन

आम सभा, भोपाल। आज शुक्रवार को टीला जमालपुरा वार्ड क्रमांक 15 में भाजपा कार्यकर्ताओं मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान का जन्मदिन स्वच्छता, साफ-सफाई एवं पौधा रोपण करते हुए मनाया गया। प्रदेश भर में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान का जन्मदिन पर पौधा रोपण किया जा रहा है।

इसी के अंतर्गत टीला जमालपुरा के पार्क में सुबह पहले साफ-सफाई करते हुए झाडूं लगाई और फिर आम का पौधा भी रीपा।

इस मौके पर भाजपा जिला प्रवक्ता व पूर्व पार्षद घनश्याम कुशवाह, भाजपा मंडल अध्यक्ष शैलेश साहू, मंडल उपाध्यक्ष राजेश सिंह, मंडल उपाध्यक्ष राजकुमार साहू, मनोहर आर्य, हरीश रायकवार, अन्नू सेन, बंशी मंगवानी, मुरली डाबी, हिमांशु सिंह सहित अन्य भाजपा कार्यकर्ताओं व क्षेत्रीय नागरिक भी मौजूद रहें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enable Google Transliteration.(To type in English, press Ctrl+g)