Friday , March 13 2026
ताज़ा खबर
होम / राज्य / मध्य प्रदेश / भोपाल / पिपलानी थाना क्षेत्र स्थित सोनागिरी में बाइक सवारों ने किया हवाई फायर

भोपाल / पिपलानी थाना क्षेत्र स्थित सोनागिरी में बाइक सवारों ने किया हवाई फायर

भोपाल। पिपलानी थाना क्षेत्र स्थित सोनागिरी में इंजीनियरिंग की पढ़ाई कर चुके युवक पर बाइक सवार बदमाशों ने हवाई फायर कर दिया। हालांकि गोली किसी को लगी नहीं है, लेकिन गोली चलने से इलाके में दहशत फैल गई। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी है। पुलिस अनुसार मूल रूप से बिहार का रहने वाला 22 वर्षीय रजनीश कुमार बीई की पढ़ाई करने के लिए भोपाल आया था। अपनी पढ़ाई पूरी होने के बाद भोपाल में ही रहने लगा। कल दोपहर करीब पौने चार बजे वह बाइक पर सवार होकर सोनागिरी से जा रहा था। तभी उसे लगा कि बाइक पर सवार दो लोगों ने कट्टे से फायर किया है। इसके बाद उसने पीछे पलटकर देखा तो शशांक और रमवीर फायर करने के बाद भाग रहे थे। गोली चलने की खबर लगते ही पुलिस भी मौके पर पहुंच गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enable Google Transliteration.(To type in English, press Ctrl+g)