Sunday , February 15 2026
ताज़ा खबर
होम / राज्य / मध्य प्रदेश / बाइक ने पैदल युवक को टक्कर मारी, मौके पर मौत

बाइक ने पैदल युवक को टक्कर मारी, मौके पर मौत


(उमेश चौबे)
आम सभा,सिलवानी।

रविवार की देर रात्रि में राजमार्ग 44 गैरतगंज गाडरवारा पर ग्राम बैगवा कला से पैदल अपनी दुकान आ रहे युवक को सिलवानी की और से जा रही बाइक ने जोरदार टक्कर मार दी जिससे युवक मौके पर ही मौत हो गई। जानकारी के अनुसार रविवार की देर रात्रि लगभग 11 बजे राजमार्ग 44 गैरतगंज गाडरवारा पर सिलवानी से महज 1 किमी दूर ग्राम बैगवा कला निवासी शिवराज सिंह कुशवाहा पिता श्री टीकाराम कुशवाहा उम्र 50 साल अपने बच्चो के साथ पैदल अपनी दुकान की ओर आ रहे थे तभी सिलवानी की ओर से आ रही बाइक के चालक ने लापरवाहीपूर्वक वाहन चलाते हुए जोरदार टक्कर मार दी। जिससे शिवराजसिंह कुशवाहा की घटना स्थल पर ही मौत हो गई। जिन्हें तत्काल ही सिविल हॉस्पिटल सिलवानी लाया गया जहां डॉक्टर ने उन्हे मृत घोषित कर दिया। शव को पीएम में रखबा दिया गया है जिसका सोमवार की सुबह पीएम होगा।
मृतक शिवराजसिंह कुशवाहा के दो पुत्र गोलू और नीलू कुशवाहा और एक पुत्री है। एक पुत्र और एक पुत्री की शादी हो चुकी है। दूसरे पुत्र नीलू का 27 अप्रैल को लगुन फलदान और 10 मई को शादी होना थी। परिवार में पत्नी और बच्चों का रो रोकर बुरा हाल है।
इस संबंध में सहायक उप निरीक्षक राम आशीष शर्मा ने बताया कि अज्ञात बाइक चालक के विरुद्ध प्रकरण पंजीबद्ध किया गया है। वाहन और वाहन चालक की तलाश की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enable Google Transliteration.(To type in English, press Ctrl+g)