Tuesday , February 24 2026
ताज़ा खबर
होम / राज्य / Bihar Teacher Exam: बिहार में अगले माह 4 दिन होगी शिक्षक भर्ती परीक्षा

Bihar Teacher Exam: बिहार में अगले माह 4 दिन होगी शिक्षक भर्ती परीक्षा

Feature Image

पटना: बिहार लोक सेवा आयोग ने 20 मार्च को पेपर लीक की वजह से रद्द हुई शिक्षक भर्ती परीक्षा की तारीख का ऐलान कर दिया है. परीक्षा 19 से 22 जुलाई के बीच आयोजित की जाएगी. बीपीएससी की ओर से नोटिस जारी करते हुए एग्जाम का शेड्यूल जारी किया गया है. 19, 20 और 21 जुलाई यानी तीन दिन परीक्षा सिर्फ एक ही शिफ्ट में जबकि 22 जुलाई को दो शिफ्ट में होगी.

यह शिक्षक भर्ती के तीसरे चरण की परीक्षा होगी. कक्षा 1 से 5, 6 से 8, 9 से 10 और वर्ग 11 से 12 के कुल 87 हजार 774 पदों के लिए परीक्षा आयोजित की जाएगी. इसमें शिक्षा, समाज कल्याण तथा अनुसूचित जाति जनजाति कल्याण विभाग के विद्यालयों की पोस्ट शामिल हैं.

नोटिफिकेशन के मुताबिक, ’19 जुलाई को दिन के 12 बजे से दोपहर 2:20 बजे तक गणित एवं विज्ञान, सामाजिक विज्ञान, हिंदी, अंग्रेजी, संस्कृत एवं उर्दू की परीक्षा शिक्षा विभाग के मध्य विद्यालय वर्ग 6-8 के सभी विषयों के लिए आयोजित की जाएगी.’

इस्के अलावा, ’20 जुलाई को दिन में 12 बजे से दोपहर 2:20 बजे तक सामान्य उर्दू और बांग्ला (शिक्षा विभाग के मध्य विद्यालय वर्ग : 1-5 के सभी विषय के लिए), विषय – सामान्य (अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति कल्याण विभाग वर्ग 1-5) के लिए परीक्षा आयोजित की जाएगी.’