Wednesday , February 11 2026
ताज़ा खबर
होम / राज्य / मध्य प्रदेश / भोपाल को देश की सबसे अच्छी राजधानी के रूप में विकसित किया जाएगा – भूपेन्द्र सिंह

भोपाल को देश की सबसे अच्छी राजधानी के रूप में विकसित किया जाएगा – भूपेन्द्र सिंह

– लगभग 01 करोड़ रुपये की लागत से सड़कों के निर्माण हेतु भूमिपूजन भी किया

आम सभा, भोपाल : नगरीय विकास एवं आवास मंत्री भूपेन्द्र सिंह ने कहा है कि विकास एवं जनसुविधा सहित अन्य कार्यों को बेहतर ढंग से कराते हुए आगामी समय में भोपाल को देश की सबसे अच्छी राजधानी बनाया जाएगा और रानी अवंती बाई ट्रांसपोर्ट नगर को भी देश का सबसे अच्छा ट्रांसपोर्ट नगर बनाया जाएगा। श्री सिंह ने यह विचार रानी अवंती बाई ट्रांसपोर्ट नगर में नगर निगम भोपाल द्वारा नवनिर्मित शाॅपिंग काम्प्लेक्स के लोकार्पण अवसर पर व्यक्त किए। इस दौरान मंत्री भूपेन्द्र सिंह ने लगभग 01 करोड़ रुपये की लागत से ट्रांसपोर्ट नगर में सड़क निर्माण हेतु भूमिपूजन भी किया तथा दुकानों की प्रीमियम की पूर्ण राशि जमा करने वाले 07 व्यवसायियों को आधिपत्य भी प्रदान किए। इस अवसर पर स्थानीय विधायक श्रीमती कृष्णा गौर, नगर निगम आयुक्त के.वी.एस.चैधरी, पूर्व महापौर आलोक शर्मा, अपर आयुक्त पवन सिंह सहित पूर्व पार्षदगण, ट्रांसपोर्ट व्यवसायी व अन्य गणमान्य नागरिक मौजूद थे।

नगरीय विकास एवं आवास मंत्री भूपेन्द्र सिंह ने बुधवार को कोकता स्थित रानी अवंती बाई ट्रांसपोर्ट नगर में आर.टी.ओ. कार्यालय के पास नगर निगम द्वारा निर्मित शाॅपिंग काॅम्प्लेक्स का लोकार्पण करते हुए कहा कि भोपाल के ट्रांसपोर्ट नगर में काफी पर्याप्त जगह है और यहां बेहतर ढंग से ट्रांसपोर्ट का संचालन होगा। श्री सिंह ने निगम आयुक्त को निर्देशित किया वह शहर के अन्य स्थानों पर संचालित ट्रांसपोर्ट्स को रानी अवंती बाई ट्रांसपोर्ट नगर में लाए। मंत्री भूपेन्द्र सिंह ने आश्वस्त किया कि ट्रांसपोर्ट नगर में जो भी आवश्यक कार्य होंगे उन्हें शीघ्रता से कराया जाएगा।

भूपेन्द्र सिंह ने कहा कि सरकार नगरों के विकास को प्रथमिकता दे रही है और इसी क्रम में भोपाल शहर में भी लगातार विकास के कार्य किए जा रहे है और इसी के चलते भोपाल देश की स्वच्छतम राजधानी बनी है। मंत्री श्री सिंह ने भोपाल शहर को स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट मिशन में शामिल करने पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी एवं मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चैहान के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि भोपाल शहर में स्मार्ट सिटी के कार्यों के साथ ही सीवेज ट्रीटमेंट प्लांटों, सड़कांे, प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत गरीबों के लिए आवास निर्माण सहित अनेक कार्य कराए जा रहे है और निश्चित ही आने वाले समय में भोपाल देश के सबसे अच्छी राजधानी बनेगी। श्री सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना में मध्यप्रदेश देश में प्रथम स्थान पर है और इस योजना के तहत स्ट्रीट वेंडर्स को 10 हजार रुपये, फिर 20 हजार रुपये और फिर 50 हजार रुपये तक की ब्याज रहित ऋण राशि उपलब्ध कराई जा रही है। नगरीय विकास मंत्री श्री सिंह ने कहा कि ट्रांसपोर्ट नगर में आर.टी.ओ. कार्यालय शीघ्र प्रारंभ करने के संबंध में संबंधित विभाग एवं मंत्री जी से चर्चा हुई और शीघ्र ही आर.टी.ओ. कार्यालय का लोकार्पण किया जाएगा।

इस अवसर पर विधायक श्रीमती कृष्णा गौर ने रानी अवंती बाई ट्रांसपोर्ट नगर में शाॅपिंग काॅम्प्लेक्स के लोकार्पण एवं सड़कों के निर्माण हेतु भूमिपूजन करने पर नगरीय विकास एवं आवास मंत्री भूपेन्द्र सिंह के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि नगरीय विकास विभाग अपने आप में बहुत महत्वपूर्ण है और इस विभाग को संभालना चुनौतीपूर्ण कार्य है। विधायक श्रीमती गौर ने लगातार विकास को गति देने पर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चैहान के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि मध्यप्रदेश कभी बीमारू राज्य कहलाता था अब मुख्यमंत्री श्री चैहान के नेतृत्व में हमारा राज्य विकसित राज्य की श्रेणी में शामिल हो गया है। श्रीमती गौर ने इस अवसर पर कहा कि रानी अवंती बाई ट्रांसपोर्ट नगर में काफी जगह रिक्त है और कुछ स्थानों पर अतिक्रमण भी हो रहा है अतः यहां दोबारा से योजना बनाकर शहर के सभी ट्रांसपोर्ट्र्स को अपने व्यवसाय संचालित करने के लिए लाया जाए और इसे आदर्श ट्रांसपोर्ट नगर के रूप में विकसित किया जाए। श्रीमती गौर ने आर.टी.ओ. कार्यालय का शीघ्र लोकार्पण कराने की भी मांग मंत्री जी से की। इस अवसर पर पूर्व महापौर आलोक शर्मा ने भी अपने विचार व्यक्त किए।

निगम आयुक्त के.वी.एस.चैधरी ने ट्रांसपोर्ट नगर शाॅपिंग काॅम्प्लेक्स योजना के संबंध में जानकारी देते हुए कहा कि 01 करोड़ 49 लाख 55 हजार रुपये की लागत से यहां 59 दुकानों का निर्माण कराया गया है जिनमें से 44 दुकाने नीलामी प्रक्रिया विक्रय की गई है और 07 व्यवसायियों ने पूरी राशि जमा की है जिन्हें आधिपत्य पत्र दिए गए है। श्री चैधरी ने कहा कि यहां की सड़कों पर भी शीघ्र निर्माण कराया जाएगा और दुकानों से जो आय प्राप्त होगी उसे ट्रांसपोर्ट नगर के विकास पर ही खर्च किया जाएगा। श्री चैधरी ने कहा कि ट्रांसपोर्ट नगर के शेष 150 प्लाटों को शीघ्रता से नीलामी प्रक्रिया की जाएगी और ट्रांसपोर्ट से संबंधित कोई भी व्यक्ति ट्रांसपोर्ट से संबंधित कार्य के लिए निविदा के माध्यम से ट्रांसपोर्ट नगर में जमीन के लिए आवेदन कर सकता है।

इससे पहले अतिथियों ने लगभग 01 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित होने वाली सड़कों के निर्माण हेतु भूमिपूजन किया तथा शिला पट्टिका का अनावरण कर शाॅपिंग काम्प्लेक्स का लोकार्पण किया। मंत्री श्री सिंह ने दुकानों की पूर्ण राशि जमा करने वाले सर्वश्री अमर सिंह, सतवीर सिंह राजपाल, दीनानाथ चिचवारे, गणेश मंडराई, श्रीनिवास यादव, राजूप्रसाद डेहरिया, देवेन्द्रपाल सिंह राघव को आधिपत्य पत्र भी सौंपे। कार्यक्रम के अंत में ट्रांसपोर्ट व्यवसायी संघ के अध्यक्ष श्री जीतेन्दरपाल सिंह गिल ने अतिथियों के प्रति आभार व्यक्त किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enable Google Transliteration.(To type in English, press Ctrl+g)