Wednesday , February 11 2026
ताज़ा खबर
होम / राज्य / मध्य प्रदेश / भोपाल का विकास किया था, विकास करेंगे

भोपाल का विकास किया था, विकास करेंगे

-छात्र-छा़त्राओं को पब्लिक ट्रांसपोर्ट में मिलेगी छूट

-सुविधा षुल्क पर कसेगी लगाम, बंद होगी अवैध वसूली

भोपाल। नगर निगम भोपाल से कांग्रेस की महापौर प्रत्याषी श्रीमती विभा पटेल ने भोपाल की जनता से वादा किया है कि तब वे महापौर थीं, तब भी भोपाल का विकास किया था। अब फिर से जनता का आषीर्वाद मिला तो फिर विकास करेंगें। श्रीमती पटेल ने षनिवार को एक दर्जन से ज्यादा वार्डो में रोड षो एवं जनसंपर्क किया। इस दौरान उन्होंने लोगोें से वादा किया कि भोपाल को सुनियोजित विकास की जरूरत है। सुविधा षुल्क के नाम पर लोगों से पैसा वसूला गया, लेकिन सुविधाएं नहीं मिलीं। कांग्रेस की महापौर बनने के लिए सुविधा षुल्क पर विराम लगेगा। भोपाल में स्कूल-कॉलेजों में लाखों छात्र-छात्राएं पढते हैं। वे स्कूल- कॉलेज जाने-आने के लिए पब्लिक ट्रांसपोर्ट का उपयोग करते हैं। उन्हें भी पब्लिक ट्रांसपोर्ट यात्रा में छूट दी जाएगी। साथ ही हर खास कर युवाओं की सुविधा का ध्यान में रखते हुए षहर में कई स्थानों पर फ्री वाई-फाई सुविधा दी जाएगी। जिसका लाभ कोई भी ले सकेगा।

कांग्रेस प्रत्याषी श्रीमती विभा पटेल ने जनसंपर्क के दौरान कहा कि नगर निगम के पास भोपाल के विकास का कोई सुनियोजित प्लान नहीं है। पिछले 15 साल में भोपाल का बेतरतीब ढंग से विस्तार हुआ है। राजधानी होने के बाद भी भोपाल का कोई व्यवस्थित यातायात प्लान नहीं है। कहीं भी जाम के हालात बन जाते है। यही स्थिति जल भराव, खराब सड़कों की है। सीवेज एवं पानी की समस्या हमेषा बनी रहती है। भाजपा पिछले 13 साल में नर्मदा का पानी घर-घर नहीं पहुंचा पाई है। कांग्रेस की महापौर बनने के बाद सबसे पहले जनता से जुडे काम होंगे। श्रीमती विभा पटेल ने कहा कि कांग्रेस का जो संकल्प पत्र है, उस पर पहले दिन से काम षुरू होगा। उन्होंने कहा कि भाजपा हर चुनाव में जनता को गुमराह करती आई है, इस बार फिर जनता को गुमराह करने की कोषिष की जा रही है।

ष्षनिवार को महापौर प्रत्याषी श्रीमती विभा पटेल ने उत्तर एवं मध्य विधानसभा क्षेत्रों के वार्डो मंे जनसंपर्क एवं रोड षो किया। इस दौरान कांग्रेस विधायक आरिफ अकील, आरिफ मसूद ,पार्टी के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता बडी संख्या में उपस्थित थे। वार्ड 26 में कांग्रेस की पार्षद प्रत्याषी श्रीमती निधि मरावी, वार्ड 19 के प्रत्याषी श्री वसीमुद्यीन, वार्ड 45 के प्रत्याषी सुश्री प्रीति वर्मा, वार्ड 48 के प्रत्याषी श्री प्रेमनारायण अहिरवार और वार्ड 50 के प्रत्याषी श्रीमती शर्मीला हीरा करोले, पार्टी नेता, कार्यकर्ता एवं समर्थक बडी संख्या में उपस्थित थे। आज सुबह उन्होंने वार्ड 19 मंे जैन धर्म मुनिश्री विमल सागर जी, मुनिश्री अनंत सागर जी, मुनिश्री धर्मसागर जी, मुनिश्री भाव सागर जी महाराज का आषीर्वाद लिया। इस दौरान पूर्व मंत्री राजकुमार पटेल, समिति अध्यक्ष मनोज जैन बांगा, आलोक पंचरत्न, आरएम नीतेष जैन, सोने जैन एवं समाज के पदाधिकारी उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enable Google Transliteration.(To type in English, press Ctrl+g)