भोपाल : रायसेन की सिलवानी निवासी इरफाना बी के लिए आयुष्मान भारत योजना वरदान साबित हुई है। इरफाना बी को सांस लेने में कभी-कभी परेशानी होती थी। अस्पताल में जांच कराने पर पता चला कि उन्हें हार्ट की समस्या है। इरफाना बी बताती है कि वह जिला चिकित्सालय में ईलाज कराने आती रहती थी। एक बार जब वह जिला चिकित्सालय आई तो आयुष्मान मित्र लोगों को आयुष्मान भारत योजना के बारे में जानकारी दे रहे थे। मैंने जब उन्हें अपनी बीमारी के बारे में बताया तो उन्होंने मुझे आयुष्मान कार्ड बनवाकर ईलाज करवाने की सलाह दी। भोपाल के चिरायु मेडिकल हॉस्पिटल में ईलाज करवाने की सलाह दी।
इरफाना बी बताती है कि घर पहुंचने पर मैंने अपने पति तारिक खान को आयुष्मान योजना के बारे में बताया और फिर उसके बाद आयुष्मान कार्ड के लिए पंजीयन कराया। इसके बाद मैं अपने पति के साथ भोपाल के चिरायु हॉस्पिटल पहुंची, जहां डॉक्टरों ने मेरी सभी जांच करने के बाद हार्ट सर्जरी की सलाह दी। हार्ट सर्जरी का नाम सुनते ही मैं और मेरे पति परेशान हो गए, क्योंकि हमने सुना था कि सर्जरी में बहुत खर्च आता है। लेकिन जब डॉक्टर ने बताया कि आयुष्मान भारत योजना के तहत उनका ईलाज नि:शुल्क हो जाएगा तो उन्होंने हार्ट र्सजरी के लिए सहमति दे दी। हार्ट सर्जरी के लिए सहमति देने के बाद हार्ट विशेषज्ञ डॉ आरके शर्मा तथा उनकी टीम ने मेरा ऑपरेशन किया जो सफल रहा। इरफाना बी बताती है कि उनके ईलाज का खर्च लगभग एक लाख 60 हजार रूपए था, लेकिन आयुष्मान कार्ड होने के कारण उनका ईलाज तथा सर्जरी नि:शुल्क हो गई और अब वह पूरी तरह स्वस्थ्य है।
Dainik Aam Sabha