Monday , March 16 2026
ताज़ा खबर
होम / देश / प्लास्टिक मुक्त भारत व स्वक्षता एवं पर्यावरण का संदेश लिए बीएमएस के मैराथन में दौड़ा भोपाल

प्लास्टिक मुक्त भारत व स्वक्षता एवं पर्यावरण का संदेश लिए बीएमएस के मैराथन में दौड़ा भोपाल

आम सभा, भोपाल। हेवी इलेक्ट्रिकल्स वर्कर्स यूनियन सम्बद्ध भारतीय मजदूर संघ, बीएमएस द्वारा मेगा इवेंट क्लीन इंडिया ग्रीन इंडिया के थीम पर म. प्र. के भोपाल शहर में 2 अक्टूबर को महात्मा गांधी चौराहा पर सुबह 7 बजे से गांधी एवं शास्त्री जयंती के पावन अवसर पर रन फॉर प्लास्टिक मुक्त भारत 05 KM मैराथन का आयोजन किया गया। बीएमएस के उपाध्यक्ष व मीडिया प्रभारी सतेन्द्र कुमार ने कहा कि शहर के सबसे बड़े रन (मैराथन) में भेल सहित भोपाल शहरवासी मैराथन में प्लास्टिक मुक्त भारत व स्वक्षता एवं पर्यावरण का संदेश लिए आठ हजार से अधिक संख्या में लोगो दौड़ लगाया।

मैराथन बीएमएस कार्यालय महात्मा गाँधी चौराहा से शुरु होकर गाँधी मार्केट होते हुए पिपलानी पोस्ट आफिस की ओर से गुरुद्वारा चौराहा से बाई ओर राम मंदिर होते हुए महात्मा गांधी चौराहा पर समापन हुआ। कार्यक्रम में शहर के प्रथम नागरिक महापौर आलोक शर्मा, पूर्व मंत्री व विधायक नरेला विश्वास सारंग, नगर निगम आयुक्त बी. दत्ता, भेल कार्यपालक निदेशक, डी के ठाकुर, महाप्रबंधक मा. सं., एम ईसादोर, महाप्रबंधक थर्मल, श्री तौरानी, अध्यक्ष थ्रिफ्ट सोसाइटी बसंत कुमार प्रमुख रूप से शामिल हुए। शारंग जी ने अपने संबोधन में कहा कि 1942 में महात्मा गांधी ने आजादी के आंदोलन में कहा था अंग्रेजो भारत छोड़ो। आज गांधी जयंती के अवसर पर प्रधानमंत्री मोदी जी ने नारा दिया प्लास्टिक भारत छोड़ो। उन्होंने कहा आज नितांत आवश्यक है भारत भूमि को प्लास्टिक से मुक्त कराने की इसके लिये हम सबको एकजुट होकर एक अभियान की तरह लेना होगा। हम स्वयं सिंगल यूज़ प्लास्टिक उपयोग नही करेंगे और न हि किसी को करने देंगे।

शहर के महापौर आलोक शर्मा ने नागरिको को संबोधित करते हुए गांधी जी एवं शास्त्री जी को स्मरण करते हुए कहा कि हम सब मिलकर पर्यावरण संरक्षण हेतु सिंगल यूज़ प्लास्टिक का उपयोग बंद कर दे। चाहे वो शादी पार्टी हो या किसी भी समारोह हो प्लास्टिक से बने वर्तन का इस्तेमाल बंद कर दे। उन्होंने भोपाल को स्वच्छ व सुंदर शहर बनाने के लिए और स्वच्छता सर्वेक्षण में न. 1 शहर बनाने के लिए नागरिको से अपील किया। उन्होंने स्वच्छता का शपथ दिलाया और कहा हम अपने घर, महल्ला, शहर और देश को स्वच्छ और प्लास्टिक मुक्त बनायेगें संघ के अध्यक्ष विजय सिंह कठैत ने कहा कि भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा प्लास्टिक मुक्त भारत बनाने का आह्वान किया है। गांधी जी व प्रधानमंत्री के सपनो का भारत बनाने जनजागरूकता हेतु रन का आयोजन तीसरा सफलतम वर्ष है इसके लिये उन्होंने सभी को बधाई दिया। कार्यक्रम में प्लास्टिक से पर्यावरण को होने वाले खतरों से आगाह कराया व जागरूक किया। माय एफएम के आर जे, टीना एवं अकाश ने प्लास्टिक मुक्त भारत के अभियान को नित्य एवं संगीत के माध्यम से लोगो को जागरूक किया। जुम्बा नित्य एवं नाटिका प्रस्तुत कर क्लीन एंड ग्रीन इंडिया का संदेश दिया गया।

रन के कार्यक्रम में खेल जगत, विभिन्न संगठन के सदस्य, रहवासी संघ, विद्यालयों के विद्यार्थियों, भेल के कर्मचारी अधिकारी प्लास्टिक फ्री इंडिया व ग्रीन इंडिया क्लीन इंडिया के थीम की स्लोगन लिखी तख्तियां लेकर दौड़ लगायें। कार्यक्रम में कपड़े से बनी थैले वितरित किया गया इस संकल्प के साथ कि प्लास्टिक को न कहे, से नो टू प्लास्टिक। साई म्यूज़िकल ग्रुप के मनोज अहिरवार द्वारा मधुरिम भजन एवं गीतों को प्रस्तुत किया गया।

कार्यक्रम में यूनियन के अनिल कुमार, संजय चौधरी, प्रदीप अग्रवाल, रोहित कुमार, विजय सिंह रावत, रामनंदन सिंह, धर्मेंद्र कुमार, इमरान अली, रमेश कराड़िया, नितिन कोंडे, विनोद विशे, जगदीश मालवीय, राकेश कोल, शिशुपाल यादव, मेहर चंद, गजेंद्र बंछोड, कैलाश मालवीय, दयाल सिंह राणावत, अतुल तिवारी, विष्ट बाबा, लक्ष्मण, अरुण चौकीकर एवं भारी संख्या में कार्यकर्ताओं के सहयोग से कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enable Google Transliteration.(To type in English, press Ctrl+g)