
आम सभा, भोपाल। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन को सुशासन सप्ताह के रूप में मना रहे भाजपा कार्यकर्ताओं भोपाल वीर सावरकर मंडल द्वारा पहले दिन वृक्षरोपण किया गया। हनुमान मंदिर, टीला जमालपुर में मंडल के भाजपा कार्यकर्ता ने वृक्षरोपण साथ में क्षेत्रीय लोग भी शामिल हुए।
इस अवसर पर भाजपा जिला प्रवक्ता घनश्याम कुशवाह, शैलेश साहू, मंडल उपाध्यक्ष राकेश सिंह भाजपा युवा मोर्चा के कार्यकर्ता सहित मंडल मंत्री रजत साहू, मंडल प्रवक्ता हिमांशु सिंह सहित भारी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
Dainik Aam Sabha