Wednesday , March 11 2026
ताज़ा खबर
होम / राज्य / मध्य प्रदेश / भोपाल एनएसयूआई नवनियुक्त जिला अध्यक्ष अक्षय तोमर ने पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ व पूर्व केंद्रीय मंत्री सुरेश पचौरी से मुलाकात की

भोपाल एनएसयूआई नवनियुक्त जिला अध्यक्ष अक्षय तोमर ने पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ व पूर्व केंद्रीय मंत्री सुरेश पचौरी से मुलाकात की


आम सभा, भोपाल।

भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन के राष्ट्रीय सचिव व प्रदेश प्रभारी नीतीश गौड़ ने प्रदेश अध्यक्ष आशुतोष चौकसे की अनुशंसा पर मंगलवार शाम को मध्यप्रदेश के सभी जिलों के जिला अध्यक्ष की नियुक्ति की जिसमें भोपाल के जिला अध्यक्ष अक्षय तोमर को नियुक्त किया गया ।
नवनियुक्त जिला अध्यक्ष अक्षय तोमर ने पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ पूर्व केंद्रीय मंत्री सुरेश पचौरी से मुलाकात कर आशीर्वाद व मार्गदर्शन लिया इस मौके पर कमलनाथ जी ने बधाई देते हुए संगठन को मजबूत करने के निर्देश दिए।
पूर्व केंद्रीय सुरेश पचौरी ने बधाई देते हुए संगठन को मजबूत करने के लिए विभिन्न सुझाव दिए हैं इसके तहत महाविद्यालय एवं विश्वविद्यालय में छात्रों को जोड़ना और विश्वविद्यालय और महाविद्यालय स्तर पर पदाधिकारियों का गठन करना शामिल है आने वाले समय में इससे संगठन की रुपरेखा तय होगी।
मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी उपाध्यक्ष व कार्यालय प्रभारी राजीव सिंह ने बधाई देते हुए मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रदेश अध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ जी के नेतृत्व में मजबूती से कार्य करने एवं कांग्रेस पार्टी और कमलनाथ के संदेश को सभी छात्र छात्राओं की बीच पहुंचाने और सभी कालेजों की कार्यकारिणी गठित कर सक्रिय छात्र छात्राओं को पदाधिकारी बनाने की सलाह दी।
तोमर के जिला अध्यक्ष नियुक्त होने पर महिला कांग्रेस की प्रदेश अध्यक्ष विभा पटेल वरिष्ठ कांग्रेस नेता अशोक सिंह प्रकाश जैन चंद्र शेखर कैलाश मिश्रा ने बधाई दी इस मौके पर भोपाल जिला कांग्रेस कमेटी के कार्यवाहक अध्यक्ष प्रकाश चौकसे युवा कांग्रेस के मीडिया के अध्यक्ष विवेक त्रिपाठी ने शीर्ष नेतृत्व का आभार व्यक्त किया।
इस मौके पर रवि परमार राजवीर सिंह अरूण राजपूत देव अवस्थी जितेंद्र विश्वकर्मा ईश्वर चौहान प्रतीक यादव शिव दांगी वंश कनोजिया रितिक शर्मा और सभी एनएसयूआई कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enable Google Transliteration.(To type in English, press Ctrl+g)