Friday , March 13 2026
ताज़ा खबर
होम / राज्य / मध्य प्रदेश / भाजपा प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा के निवास पर भोपाल महापौर और पार्षदगणों की बैठक

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा के निवास पर भोपाल महापौर और पार्षदगणों की बैठक

– कार्यकर्ताओं की मेहनत और त्रिदेवों ने जीत दिलायी

आम सभा, भोपाल : भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष व सांसद विष्णुदत्त शर्मा ने कहा कि भोपाल के संगठन ने चुनाव में ऐतिहासिक काम किया है। भोपाल नगर निगम चुनाव में कठिन परिस्थितियों के बावजूद विजयी हुए है। भाजपा का 10 प्रतिशत वोट मतदान केन्द्र पर और होता तो महापौर श्रीमती मालती राय की जीत 2 लाख वोटों से अधिक की होती। इस चुनाव में भोपाल के कार्यकर्ताओं की मेहनत के बल पर प्रत्येक बूथ और मंडल पर त्रिदेवों ने जीत का परचम लहराया है। यह जीत कार्यकर्ताओं की अथक मेहनत का परिणाम है। प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा अपने निवास पर भोपाल महापौर और पार्षदों की बैठक को संबोधित कर रहे थे।

विष्णुदत्त शर्मा के चार इमली स्थित निवास पर शुक्रवार को भोपाल के नवनिर्वाचित महापौर एवं पार्षदों की बैठक संपन्न हुई। बैठक को प्रदेश महामंत्री, सांसद एवं भोपाल संभाग प्रभारी सुश्री कविता पाटीदार, जिलाध्यक्ष सुमित पचौरी ने भी संबोधित किया। बैठक के पश्चात नवनिर्वाचित महापौर श्रीमती मालती राय और पार्षदगणों ने प्रदेश अध्यक्ष का पुष्पगुच्छ भेंटकर स्वागत किया।

प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा ने बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि जिस तरह प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री की जनकल्याणकारी योजनाएं नीचे स्तर तक पहुंचायी है उसी का परिणाम है कि जनता ने हमें इतना व्यापक समर्थन दिया है। श्री शर्मा ने कहा कि पार्षदों की जिम्मेदारी और बढ़ गयी है कि हम जनता के जनसेवक बनकर उनका विश्वास जीतने का काम करना है।

जिलाध्यक्ष सुमित पचौरी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व और मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान के नेतृत्व में सरकार की जनकल्याणकारी योजनाएं जन जन तक पहुंची है। हम भोपाल के विकास के लिए प्रतिबद्ध है। सभी मिलकर भोपाल को आगे ले जाने का काम करेंगे।

इस अवसर पर जिला महामंत्री प पार्षद रविंद्र यति, पार्षद किशन सूर्यवंशी, जगदीश यादव, आरके सिंह बघेल, मनोज राठौर, जगदीश यादव, सुरेंद्र वाडिका, शैलेश साहू, श्रीमती सरोज हरिओम आसेरी, श्रीमती सुषमा बबीसा, श्रीमती पूजा शर्मा, श्रीमती कुसुम, श्रीमती विनीता सोनी, सहित सभी पार्षदगण उपस्थित हुए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enable Google Transliteration.(To type in English, press Ctrl+g)