आम सभा,भोपाल। आज मानव अधिकार आयोग के प्रदेश अध्यक्ष एस.पी. सिंह की अध्यक्षता में स्थानीय एम.पी. नगर बोर्ड ऑफिस चौराहे के पास एक बैठक का आयोजन किया गया। इस बैठक में बाईक टैक्सी यूनियन के लगभग 200 सदस्यों की उपस्थिति रही। यूनियन के समस्त पदाधिकारियों एवं सदस्यों की सर्वसम्मति से बाईक टैक्सी यूनियन समिति का गठन किया गया, जिसके अध्यक्ष नितिन जैन एवं सचिव संजय सिंह तोमर, कोषाध्यक्ष ताराचंद कुशवाहा, उप-सचिव साजिद खान, मार्केट अध्यक्ष आशीष जैन को ध्वनिमत से चुना गया।
संयुक्त मानवाधिकार एवं अपराध नियत्रंण ब्यूरो के प्रदेश अध्यक्ष द्वारा नितिन जैन को जिलाध्यक्ष भोपाल मनोनीत किया गया तथा बैठक में नियुक्ति-पत्र प्रदान किय गया। उक्त बैठक में प्रमुख रूप से एस.पी. सिंह, अतुल श्रीवास्तव, दिव्यांशु सक्सेना, संजय सिंह तोमर, अभिषेक वर्मा, अजय राठौर उपस्थित रहे तथा नवीन पदाधिकारियों को शुभकामनाएँ प्रेषित की।