Tuesday , March 17 2026
ताज़ा खबर
होम / राज्य / मध्य प्रदेश / भोपाल / क्राइम ब्रांच ने वाहन चोर आरोपी को निशातपुरा के पास से किया गिरफ्तार, 08 वाहन बरामद

भोपाल / क्राइम ब्रांच ने वाहन चोर आरोपी को निशातपुरा के पास से किया गिरफ्तार, 08 वाहन बरामद

• आरोपी द्वारा कोहेफिजा, जहाँगीराबाद, बागसेवनिया, अरोरा हिल्स तथा अवधपुरी से क्षेत्र से किये गये थे वाहन चोरी

• आरोपी चोरी के वाहन को बेचने के लिए रखता था झाडियों के पास छुपा कर

• आरोपी जाहिद उर्फ फैज के पूर्व के अपराध प्राप्त किये जा रहे है

• आरोपी को गिरफ्तार आरोपी से 08 वाहन कीमती 4.50 लाख किये बरामद

आम सभा, भोपाल : क्राइम ब्रांच की टीम को सूचना मिली कि हाउसिंग बोर्ड कालोनी के पीले क्वाटर के पास ग्राउण्ड में एक लङका जिसने नीले रंग की शर्ट पहनी है चोरी की स्कूटी लिये खङा है जिसे पकङा गया तो चोरी के वाहन बरामद होंगे। क्राइम ब्रांच की टीम सूचना प्राप्त स्थान पर पहुची तो वहाँ हुलिए का एक लङका जिसने नीले रंग की शर्ट पहुनी हुयी थी एक एक्सिस नीले रंग की स्कूटी लिये खङा दिखा। जिसको टीम द्वारा घेराबंदी करके पकड़ा।

संदेही से पूछताछ करने पर उसने अपना नाम जाहिद उर्फ फैज पिता चांद मिंया, उम्र-27 साल, निवासी- म.न.36 जनता नगर कालोनी करोंद भोपाल का रहने वाला बताया जिससे उसके पास मिली एक्सेस स्कूटी के बैध कागजात मांगे तो वह कागजाद पेश नही कर सका।

उसने एक्सेस स्कूटी कोहेफिजा से चोरी की थी तथा इसके अलावा तीन मोटरसाइकिल एवं एक स्कूटी और चोरी की है जो उसने अचारपुरा नाले के पास झाङियों में छुपा कर रखी हुयी है। बाद में अचारपुरा नाले के पास पहुंचे जहाँ पर जाहिद फैज ने नाले के पास झाङियों में रखी तीन मोटरसाइकिल दो टीव्हीएस स्पोर्ट, स्प्लेण्ड प्लस और एक स्कूटी हीरो मेस्ट्रो दिखायी जिनको उसके द्वारा चोरी करना बताया जिनकी जानकारी प्राप्त करने पर चोरी के वाहन थे।

जिसमे टीव्हीएस स्टार स्पोर्ट जिसका इंजन नम्बर CF5EB1654827 चेसिस नम्बर MD625MF58B1E04631 , एक टीव्हीएस स्टार स्पोर्ट जिसका इंजन नम्बर DF5ED1337281 चेसिस नम्बर MD625MF51D1E43693,एक स्पेलेण्डर प्लस जिसका इंजन नम्बर 04G15E27921 चेसिस नम्बर 04G16F27400, एक मेस्ट्रो स्कूटी जिसका इंजन नंम्बर JF33ABHGE12742 चेसिस नंबर MBLJFW015HGE13701 है। उक्त सभी वाहन चोरी के होना पाये जाने से। इस्तगाशा क्रमाँक 01/22 धारा 102 जा.फौ. 379 भादवि में विधिवत जप्त कर थाना अवधपुरी के टीम को सूचित कर आरोपी जाहिद उर्फ फैज को गिरफ्तार किया गया है। आरोपी से अन्य चोरी के वाहन के संबंध में पूछताछ की जा रही है जिससे और चोरी के वाहन बारामद होने की संभावना है।

गिरफ्तार आरोपी की जानकारी :-

01. जायद फैज पिता चांद मिंया, उम्र- 27 साल, निवासी- म.न. 36 जनता नगर कालोनी करोंद भोपाल

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enable Google Transliteration.(To type in English, press Ctrl+g)