Tuesday , March 3 2026
ताज़ा खबर
होम / राज्य / मध्य प्रदेश / भोपाल : जूट एवं काष्ठ शिल्प कार्यशाला का समापन

भोपाल : जूट एवं काष्ठ शिल्प कार्यशाला का समापन

आम सभा, भोपाल : सामान्य सुविधा केन्द्र गोविन्दपुरा भोपाल में 40-40 हितग्राहियों की जूट एवं काष्ठ शिल्प की 03-03 माह की कार्यशाला का दिनाँक 17.07.19 को समापन समारोह सम्पन्न हुआ, जिसमें दोनों कार्यशाला के डिजाईनर नीलम शर्मा एवं राजेन्द्र कुशवाह उपस्थित थे, दोनों कार्यशालाओं में 25-25 नग नवीन डिजाईनों को विकसित हितग्राहियों से कराया गया, जिनका प्रदर्शन किया गया, समापन समारोह में शिल्पियों को आगे रोजगार के साधन उपलब्ध कराने की दृष्टि से विभिन्न योजनाओं का लाभ हितग्राहियों को उपलब्ध हो सके.

इस हेतु विभिन्न विभागों के अधिकारियों को योजनाओं की जानकारी देने हेतु आमंत्रित किया गया, विवरण निम्नानुसार है:

01) हरीश कुमार तोलानी (लीड बैंक अधिकारी ) – इनके द्वारा शिल्पियों को एटीएम कार्ड के महत्व एवं उपयोग के बारे में बताया गया, बैंक में लोन प्रतिशत एवं अन्य जानकारी दी।

02) उमेश श्रीवास्तव ( सहायक संचालक हाथकरघा) – इनके द्वारा मुख्यमंत्री स्वरोजगार योजना से मिलने वाले लोन एवं ब्याज प्रतिशत, अनुदान प्रतिशत आदि जानकारी दी गई।

03) अर्चित सहारे ( सहायक निर्देशक, विकास आयुक्त हस्तशिल्प) – इनके द्वारा शिल्पियों का शिल्पी कार्ड एवं उसके महत्व के बारे में बतलाया गया।

04) के.एन. मिश्रा ( प्रबंधक, हस्तशिल्प विकास निगम)- केन्द्र द्वारा संचालित योजनाओं के बारे में जानकारी दी गई।

05) यश श्रवण (प्रबंधक, हस्तशिल्प विकास निगम )- इनके द्वारा शिल्पियों को निगम द्वारा संचालित योजनाओं के बारे में जानकारी दी। इसके अतिरिक्त शिल्पियों को विकास आयुक्त हस्तशिल्प एवं हस्तशिल्प विकास निगम लि, भोपाल के शिल्पी कार्ड वितरित किये गये।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enable Google Transliteration.(To type in English, press Ctrl+g)