Saturday , July 27 2024
ताज़ा खबर
होम / मध्य प्रदेश / भोपाल : बाल कल्याण एवं बाल साहित्य शोध केंद्र में क्रिसमस सेलिब्रेशन

भोपाल : बाल कल्याण एवं बाल साहित्य शोध केंद्र में क्रिसमस सेलिब्रेशन

भोपाल। आरंभ चेरिटेबल फाउंडेशन  द्वारा सेलिब्रेशन आज बाल कल्याण एवं बाल साहित्य शोध केंद्र में किया गया जिसमें बड़ी संख्या में बाल साहित्यकारों एवं नन्हे मुन्ने बच्चों ने अपनी कला और प्रतिभा का प्रदर्शन किया।  क्रिसमस सेलिब्रेशन का आरंभ केक काटकर हुआ और उसके पश्चात प्रमुख बाल  साहित्यकारों ने क्रिसमस पर आधारित अपनी बाल रचनाओं का पाठ करके पूरे माहौल को उत्सवमय बना दिया।
” बच्चों का त्यौहार बड़ा दिन प्यारे बच्चे आए हम देखकर सद्भावना की पोटली लाए हैं।… रजनी सक्सेना
” 25 दिसंबर हम केक बनाए, आओ क्रिसमस का त्यौहार मनाए…. श्यामा गुप्ता
” लाल धवल वस्त्रों में सांता क्लॉज आते हैं, बच्चे उनसे ढे़रों उपहार पाते हैं… सुनीता शर्मा
” क्रिसमस से शुरू जश्न ये, नव वर्ष तक चलता है , सब के दिल में एक प्यार का दिया जलता है… अमित मालवीय हर्ष
” क्रिसमस का त्यौहार बड़ा प्यारा है… अनीता श्रीवास्तव
” फिर आया क्रिसमस त्योहार, लाया खुशियों की बहार। नन्हे मुन्नो की टोली अलमस्त ,सांता क्लॉज के स्वागत में व्यस्त।… अनुपमा अनुश्री
” जिंगल बेल्स ,जिंगल बेल्स सांता क्लॉज गाता जाएगा ,जब क्रिसमस त्यौहार आएगा… मनोज देशमुख
इसके अलावा किरण खोड़के, डॉक्टर औरिना अदा ,अर्चना मुखर्जी, बिंदु त्रिपाठी, राजकुमारी चौकसे ने भी अपनी बाल रचनाएं पढ़कर सबको आनंदित किया।
सुधा दुबे जी ने भी अपनी रचनाओं से और सांता क्लॉज का रूप सजा कर वाहवाही बटोरी। बाल रचनाकारों में खुशी ने”  पापा घर पर आएंगे, सांता क्लॉज वह  बन जाएंगे”  सुनकर सभी बच्चों को खूब तालियां बजाने पर मजबूर कर दिया।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि वरिष्ठ साहित्यकार जय जय राम आनंद और अध्यक्षता सुनीता प्रकाश ने की वहीं केंद्र के निदेशक श्री महेश सक्सेना जी , और आरंभ चैरिटेबल फाउंडेशन की अध्यक्षा अनुपमा अनुश्री विशेष रूप से उपस्थित थे। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में  अनुष्का,  बल्लभ भट्ट , तनिष्का सपना पाल सलोनी आयुषी, अंशुल ,अभिलाषा, निकिता, अलौकिक,हर्ष सक्सैना आदि  ने बच्चों ने  क्रिसमस थीम पर चित्रकारी की। इस चित्रकला प्रतियोगिता का निर्णय डा.अर्चना मुखर्जी और क्षमा पांडे द्वारा किया गया। इस चित्रकारी प्रतियोगिता में प्रथम श्रेणी में खुशी को पुरस्कार मिला। द्वितीय रिया जैन और तृतीय अलौकिक सक्सैना रहे।
सभी ने मिलजुल कर क्रिसमस के गीत गाए और अंत में सभी को आरंभ चैरिटेबल फाउंडेशन द्वारा तोहफे बांटे गए।  सफल संचालन अनुपमा अनुश्री द्वारा किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enable Google Transliteration.(To type in English, press Ctrl+g)