Friday , March 6 2026
ताज़ा खबर
होम / राज्य / मध्य प्रदेश / भोपाल में कुत्ते के हमले में सात वर्षीय बच्ची की आंख चोटिल, ऑपरेशन

भोपाल में कुत्ते के हमले में सात वर्षीय बच्ची की आंख चोटिल, ऑपरेशन

भोपाल : मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के कोलार इलाके में एक कुत्ते ने एक सात वर्षीय बच्ची पर हमला कर दिया जिससे उसकी आंख गंभीर रूप से चोटिल हो गई। बच्ची को अस्पताल में भर्ती कराकर उसकी आंख का ऑपरेशन किया गया।

एक अधिकारी ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि लड़की की पहचान सुहानी के रुप में हुई है। घर के पास खेलने के दौरान बुधवार शाम को एक कुत्ते ने उस पर हमला कर उसकी आंख पर चोट पहुंचाई। बालिका की रोने के आवाज सुनकर पड़ोसी ने कुत्ते से उसे बचाया। बालिका की आंख की रोशनी को नुकसान नहीं हुआ है। बालिका को अन्य चोटें उसके गिरने की वजह से आई हैं। उसकी हालत अब स्थिर है।’’

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enable Google Transliteration.(To type in English, press Ctrl+g)