Wednesday , February 11 2026
ताज़ा खबर
होम / राज्य / मध्य प्रदेश / माता सरस्वती सेतु के निर्माण हेतु विधायक कृष्णा गौर द्वारा भूमि पूजन किया गया

माता सरस्वती सेतु के निर्माण हेतु विधायक कृष्णा गौर द्वारा भूमि पूजन किया गया

आम सभा, भोपाल। भेल क्षेत्र के निवासियों के बहुप्रतीक्षित मांग पर क्षेत्रीय विधायक श्रीमती कृष्णा गौर जी द्वारा क्षेत्र के जनता को बड़ी सौगात दी गई है। उनके द्वारा आज 28 नवम्बर 2021 रविवार को साकेत नगर से बरखेड़ा जेपी मार्केट को जोड़ने वाली संकरी बकरी पुलिया के स्थान पर 55 लाख की लागत से “माता सरस्वती सेतु” के निर्माण हेतु भूमि पूजन किये।

इससे क्षेत्र के रहवासियों के साथ ही भेल कर्मचारियों के डयूटी आने जाने एवं सरस्वती मंदिर के श्रद्धालुओं एवं भक्तों को आवागमन में काफी सहूलियत होगा और छठ पूजा में ट्रैफिक जाम ने निजात मिलेगा एवं श्रद्धालुओं का यात्रा सुगम होगा। माता सरस्वती सेतु के निर्माण के साथ ही तीन सौ मीटर सीसी सड़क निर्माण की भी सौगात दिया गया। यात्रियों को माता सरस्वती सेतु से चार पहिया वाहन के साथ ही टू वे आवागमन की सुविधा होगी। जनहित के इस पुनीत कार्य हेतु विकास की गंगा बहाने वाली जन जन की नेत्री, लोकप्रिय विधायक श्रीमती कृष्णा गौर का बिहार सांस्कृतिक परिषद, भोजपुरी, मगही, मैथली समाज, सरस्वती देवी मंदिर के श्रद्धालुओं एवं भक्तों तथा भेल क्षेत्र के समस्त रहवासियों की ओर से हृदय की गहराइयों से आभार व्यक्त करता हूँ एवं बहुत बहुत धन्यवाद ज्ञापित करता हूँ।

भूमि पूजन के पावन अवसर पर मंडल अध्यक्ष जितेंद्र शुक्ला, पार्षद केवल मिश्रा, थ्रिफ्ट सोसाइटी के पूर्व अध्यक्ष कर्नल सिंह, परिषद के अरुण विश्वकर्मा, डी डी पाठक, अनंत साहू, अनिल कुमार, रामनंदन सिंह, सुरुचि कुमार, हरि शंकर प्रसाद, सूर्य कुमार सिंह, संजय साह, धर्मेन्द्र गुप्ता, एस बी सिंह, दिनेश सिंह, एच एन प्रसाद एवं सैकड़ो की संख्या में भेल निवासी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enable Google Transliteration.(To type in English, press Ctrl+g)