Wednesday , February 11 2026
ताज़ा खबर
होम / राज्य / मध्य प्रदेश / भेल पारदर्शी पैनल का तुलसी परिसर एवं क्रिस्टल कैम्पस में अभिनंदन

भेल पारदर्शी पैनल का तुलसी परिसर एवं क्रिस्टल कैम्पस में अभिनंदन

आम सभा, भोपाल : भेल क्षेत्र के तुलसी परिसर एवं क्रिस्टल कैम्पस में निवासरत थ्रिफ्ट सोसाइटी के सदस्यों ने मंगलवार को बसंत कुमार के नेतृत्व वाली भेल पारदर्शी पैनल का जोरदार स्वागत किया। साथ ही कोरोना काल मे कॉलोनी के रहवासियों के सेवाएं प्रदान करने के लिए आभार माना। लॉकडाउन के समय भी संस्था बचत बाजार द्वारा किराना ग्रोसरी होम डिलीवरी किया गया था।

उपस्थित सदस्यों ने बसंत जी के नेतृत्व में पिछले पांच साल में संस्था एवं सदस्य हित मे किए गए कार्यो की भूरी भूरी प्रशंसा किया। समानित सदस्यों ने कहा कि आपके कार्यकाल में संस्था 125 करोड़ के कार्यशील पूंजी एवं कोरोना महामारी के विपरीत परिस्थितियों के बाबजूद तीन करोड़ का इतिहासिक लाभ के साथ नई ऊंचाई को प्राप्त किया है।

इसके अतिरिक्त सदस्यों को ऋण ब्याजदर में दो प्रतिशत की कमी एवं ऋण सुरक्षा निधि आधा प्रतिशत की कमी कर प्रतिवर्ष दो करोड़ का सीधा लाभ दिया है। सदस्यों की जीवन उपयोगी तीन आकर्षक उपहार हरक्यूलस साईकल, मिल्टन इलेक्ट्रिक टिफिन – थर्मल बोतल एवं ओटीजी वितरित किया गया है। ऋण की लिमिट 10 लाख से बढ़ाकर 17 लाख एवं भुगतान की अवधि 96 से बढ़ाकर 120 माह किया गया है। बचत बाजार से 20 हजार की खरीदी 50 दिन तक बिना ब्याज के एवं सैलरी से कटवाने की सुविधा दिया गया है। कंज्यूमर लोन एक लाख, बिना गारंटर 25 हजार पॉकेट मनी लोन की सुविधा उपलब्ध कराई गई। सदस्यों के बचत भावना को प्रोत्साहित करने के लिए सदस्य समृद्धि योजना 9 प्रतिशत पर आर डी, एफ डी डबल की योजना लाई गई थी। ये पांच साल बेमिसाल काम हुआ है इसके लिए सभी सदस्यों ने धन्यवाद दिया। आने वाले समय मे संस्था सुरक्षित हाथों से संचालित हो एवं वेहतर काम हो इसके लिए सभी सदस्यों ने भेल पारदर्शी पैनल को समर्थन दिया है। प्रमुख रूप से हीरा लाल टेकाम, लाल बहादुर सिंह, आदित्य जैन, गिरीश सिंह, संदीप सैनी, मनमोहन कुमार, विनोद जी, ए श्रीवास्तव, ए के जैन, राजेन्द्र कुमार, एवं गणमान्य सदस्यों ने बसंत कुमार के साथ सिद्धार्थ गंतायत, रामनारायण कुमावत, निशा वर्मा, अभिषेक जैन, शेक्सपियर, शमशुल हक, चंद्र मोहन साहू, बी एस गौंड एवं सतेन्द्र कुमार का स्वागत किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enable Google Transliteration.(To type in English, press Ctrl+g)