Wednesday , February 11 2026
ताज़ा खबर
होम / राज्य / मध्य प्रदेश / श्री राममंदिर आनंदननगर में आयोजित श्रीमदभागवत कथा में सुदामा चरित्र और होली महोत्सव के साथ भागवत कथा का समापन

श्री राममंदिर आनंदननगर में आयोजित श्रीमदभागवत कथा में सुदामा चरित्र और होली महोत्सव के साथ भागवत कथा का समापन

आम सभा, धर्मेंद्र साहू, भोपाल। श्री राममंदिर आनंद नगर में कार्तिक मास में कात्‍यानी देवी की पूजा मैं श्रीमदभागवत कथा में श्री राममंदिर के पुजारी कथावाचक पंडित श्रीरामजीवन शर्मा ने भगवान सुदामा के चरित्र का वर्णन करते हुए भगवान श्री कृष्ण और सुदामा की अटूट मित्रता की तरह समाज में सभी वर्ण और वर्ग के लोगों को जोड़ने और समाज को संगठित करते हुए सभी लोगों को सनातन धर्म का अनुसरण करने और धर्म के मार्ग पर चलने का आह्वान किया समापन दिवस पर श्रद्धालुओं द्वारा फूलों की होली खेली गई कार्यक्रम की मुख्य अतिथि क्षेत्रीय विधायक श्रीमती कृष्णा गौर उपस्थित हुई उनके द्वारा भागवत कथा आचार्य पंडित राम जीवन शर्मा जी और कथा के यजमान लक्ष्मी नारायण मीणा अंजू मीणा का शाल और श्रीफल से स्वागत किया गया और उन्होंने धार्मिक गतिविधियों में लोगों को अधिक से अधिक संख्या में भाग लेने का आह्वान करते हुए धर्म, समाज को मजबूती प्रदान करते हुए आगे बढ़ाने की प्रेरणा दी इस अवसर पर कथा के यजमान श्री लक्ष्‍मीनारायण मीणा ने सभी ब्राह्मणजनों, भागवत कथा के संगीत कलाकार और श्री राम मंदिर महिला सदस्यों का शाल और श्रीफल से स्वागत किया गया।

कार्यक्रम में राम मंदिर समिति के अध्यक्ष रमेश यादव मनीष यादव पूर्व पार्षद एयर सिंह मेहरा रामगोपाल शर्मा, पदमश्री बनवारी लाल चौकसे, श्री राममंदिर के पूर्व उपाध्‍यक्ष लालसिंह देशवाड़ी, पन्‍नालाल चौकसे, श्रीराममंदिर महिला संगठन की सदस्‍य हेमलता शर्मा, प्रेम मरमट, भंवरी मीणा चिंता मीणा मीरा चौकसे, कौशल्‍या चौकसे, कोमल चौकसे, देवा वर्मा, प्रेमलता चौकसे, सुधा ग्‍वाला, सीमा लोधी, कृष्‍णा चौकसे, सुनीता राजपूत, सावित्री साहू, मुन्‍नीबाई सेन, रानी शर्मा, सुधा ग्‍वाला और भारी संख्‍या में श्रृदालु उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enable Google Transliteration.(To type in English, press Ctrl+g)