
* कमलनाथ ने दिया मांग पर विचार करने का आश्वासन
(राजेन्द्र शर्मा)
आम सभा, बैरसिया।
कर्नाटक मे सरकार बना लेने के बाद मध्यप्रदेश में भी कांग्रेस कर्नाटक की भांति समय से पहले टिकट घोषित करने के मूड में दिखाई दे रही है। इसको लेकर ही तमाम विधानसभाओं में टिकट के दावेदारों की कवायद तेज हो गई है। गुरुवार 22 जून को विधानसभा बैरसिया से टिकट की दावेदारी करने वाले सभी स्थानीय कांग्रेस नेता मध्य प्रदेश कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष कमलनाथ के बंगले पहुंचे यहां उन्होंने पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ को लिखित रूप से अपनी मांगों का पत्र सौंपा जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि मिश्रीलाल मालवीय,राम कन्हैया सूर्यवंशी सरपंच प्रभूलाल अहिरवार जिला पंचायत सदस्य संगठन के प्रदेश अध्यक्ष विनय मेहर,पार्षद रवि करोसिया,पूर्व सरपंच नारायण सिंह अहिरवार, ने एकजुट होकर बैरसिया विधानसभा में स्थानीय व्यक्ति को प्रत्याशी बनाए जाने की मांग को पुरजोर तरीके से उठाया हुआ है जिसको लेकर वह निरंतर कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं से मुलाकात व चर्चा करते हुए दिखाई देते हैं बैरसिया में कांग्रेस के स्थानीय नेताओं से चर्चा कर कमलनाथ ने उनकी मांग को गंभीरता से विचार में लेने का आश्वासन दिया वहीं स्थानीय व्यक्ति को प्रत्याशी बनाए जाने की मांग रखने वाले सभी नेताओं का कहना है कि बैरसिया की जनता बाहरी विधायक के कार्यकाल से ऊब चुकी है और बैरसिया में अब स्थानीय व्यक्ति को विधायक बनाने की लहर है।
Dainik Aam Sabha