Thursday , May 7 2026
ताज़ा खबर
होम / देश / बेंगलुरु: निर्माणाधीन इमारत ढहने से 4 की मौत, मलबे में कई फंसे, राहत कार्य जारी

बेंगलुरु: निर्माणाधीन इमारत ढहने से 4 की मौत, मलबे में कई फंसे, राहत कार्य जारी

बेंगलुरु
कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु में एक निर्माणाधीन इमारत ढहने से अब तक 4 लोगों की मौत हो चुकी है। इलाके में राहत बचाव कार्य जारी है। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है, इनमें से कुछ की हालत गंभीर बताई जा रही है। घटनास्थल पर एनडीआरएफ और सिविल डिफेंस क्विक रेस्पॉन्स टीम (क्यूआरटी) समेत अन्य टीमें मलबे में दबे लोगों को निकालने में जुटी हैं। इस बीच एक चार साल की बच्ची को रेस्क्यू किया गया है।

बताया जा रहा है कि हादसा इतना तेज था कि इमारत से लगी हुई आसपास की बिल्डिंग को भी नुकसान पहुंचा। घटनास्थल पर पुलिस के अलावा एनडीआरएफ, एसडीआरएफ, फायर सर्विस और सिविल डिफेंस टीमें भी पहुंच चुकी हैं। बेंगलुरु के पुलिकेशी नगर में बुधवार तड़के इमारत ढहने से हड़कंप मच गया। आनन-फानन मेंं पुलिस ने पहुंचकर लोगों को बाहर निकालना शुरू किया।

हालांकि इस दौरान एक शख्स की बिल्डिंग के मलबे में दबने से मौत हो गई। पुलिस ने घायलों को मलबे से निकालकर नजदीक के अस्पताल में पहुंचाया। इमारत ढहने से इलाके में दहशत का माहौल है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enable Google Transliteration.(To type in English, press Ctrl+g)