Saturday , July 27 2024
ताज़ा खबर
होम / राज्य / पर्यावरण संरक्षण के लिए बीइंग भगीरथ ने शुरू किया थ्री ट्री अभियान

पर्यावरण संरक्षण के लिए बीइंग भगीरथ ने शुरू किया थ्री ट्री अभियान

शहरी विकास मंत्री ने की अभियान की रुद्राक्ष का पौधा लगाकर शुरुआत

हरिद्वार आम सभा |

पर्यावरण संरक्षण व संवर्द्धन को लेकर बीइंग भगीरथ की ऊर्जावान टीम ने स्वामी विवेकांनद जयंती के मौके पर शहरी विकास मंत्री मदन कौशिक के आवास पर थ्री ट्री लगाने का अभियान शुरू किया गया। बीइंग भगीरथ की टीम द्वारा वर्ष भर में एक लाख पौधे लगाने का लक्ष्य भी निर्धारित किया गया। इस अवसर पर शहरी विकास मंत्री ने पौधारोपण अभियान में प्रतिभाग करते हुए कहा कि पौधारोपण अभियान समस्त जनपद में वृहद स्तर से चलाया जाना चाहिए। धर्मनगरी को हरा भरा बनाने के लिए सभी की सहभागिता जरूरी है।

उन्होंने कहा कि पर्यावरण संरक्षण व संवर्द्धन में सभी को सहयोग करना चाहिए। दूषित वातावरण को शुद्ध रखने का सबसे अच्छा उपाय पौधारोपण है। बीइंग भगीरथ के संयोजक शिखर पालीवाल थ्री ट्री लगाने की यह मुहिम अवश्य ही धर्मनगरी को हराभरा बनाने के लिए कारगर सिद्ध होगी। उन्होंने कहा कि महाकुंभ मेला नजदीक है। लाखों करोड़ों की संख्या में श्रद्धालु भक्त धर्मनगरी में आगमन होगा। ऐसे में शुद्ध वातावरण बनाए रखने के लिए पौधारोपण अभियान चलाया जाना चाहिए। संयोजक शिखर पालीवाल युवा टीम से आह्वान करते हुए कहा कि थ्री ट्री अभियान के तहत एक लाख पौधे लगाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है।

एक व्यक्ति द्वारा पौधा लगाने की फोटो अपने तीन दोस्तों को भेजनी होगी। वह तीन दोस्त अगले दोस्तों में इन फोटों को प्रचारित प्रसारित कर सकें। जिससे थ्री ट्री का यह अभियान श्रंखलाबद्ध चेन के रूप में चलाया जा सकेगा। पौधों के प्रति सभी को लगाव रखना चाहिए। पौधों की रक्षा सभी को मिलजुल कर करनी होगी। उन्होंने कहा कि सोशल मीडिया के माध्यम से भी थ्री ट्री अभियान को प्रमुखता से आम जनमानस के समक्ष रखा जाएगा।

बीइंग भगीरथ की ऊर्जावान टीम थ्री ट्री अभियान को फोटो के माध्यम से निरंतर प्रचारित करेगी। पौधा लगाओ फोटो प्रचारित करने का यह अभियान मील का पत्थर साबित होगा। शिखर पालीवाल ने कहा कि बढ़ते प्रदूषण की रोकथाम के लिए पौधारोपण अभियान नितांत जरूरी है। उन्होंने कहा कि जो वृक्ष धरती पर हैं। उनकी रक्षा भी को सुनिश्चित करनी चाहिए। पेड़ों की रक्षा होगी तो मनुष्य का जीवन भी संकटों से दूर रह सकेगा। जितेंद्र व तनमय ने कहा कि थ्री ट्री अभियान को सोशल मीडिया से प्रचारित प्रसारित किया जाएगा।

युवा वर्ग अभियान को लेकर उत्साहित है। पौधारोपण अभियान में संदीप खन्ना, आदित्य भाटिया, जनक सहगल, जितेंद्र चैहान, धीरज भूटानी, अनिकेत, रेखा मलिक, तन्मय शर्मा, विपुल गोयल, अनुराग श्रीवास्तव, पार्थ, पंकज त्यागी, प्रदीप, मधु भाटिया, चेतना भाटिया, सपना अग्रवाल, शिवम चैहान, मयंक सोलंकी आदि शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enable Google Transliteration.(To type in English, press Ctrl+g)